एजुकेशन

BPSC Bihar Auditor Exam City Slip 2026 Released: जारी हुआ बीपीएससी ऑडिटर भर्ती परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

BPSC Bihar Auditor Exam City Slip 2026 Released: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

Image

BPSC Bihar Auditor Exam City Slip 2026: यहां डाउनलोड करें बिहार ऑडिटर भर्ती परीक्षा का एग्जाम सिटी स्लिप

BPSC Bihar Auditor Exam City Slip 2026 Released: बीपीएससी ऑडिटर भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC Auditor Exam City Slip 2026) खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने ऑडिटर भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (BPSC Auditor Exam City Slip) दी है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

BPSC Auditor Exam Date: कब होगी बीपीएससी ऑडिटर भर्ती परीक्षा

बता दें बिहार ऑडिटर भर्ती परीक्षा 05 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित होगी। यहां 50 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए बीपीएससी ऑडिटर भर्ती परीक्षा की एग्जा सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।

BPSC Bihar Auditor Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप

  • सबसे पहले BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BPSC Bihar Auditor Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आप स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।

BPSC Bihar Auditor Admit Card 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

ऑडिटर परीक्षा का आयोजन बिहार राज्यों के विभिन्न एग्जाम सेंटर में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड 2 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। आयोग अक्सर परीक्षा से 3 से 4 दिन पहले प्रवेश पत्र जारी कर देता है।

BPSC Bihar Auditor Admit Card: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • हस्ताक्षर

Bihar Auditor Admit Card 2026: एडमिट कार्ड अनिवार्य

बीपीएससी ऑडिटर भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की फोटोकॉपी और पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना न भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article