एजुकेशन

BPSC ASO Prelims Result OUT: बीपीएससी एएसओ प्रीलिम्स रिजल्ट हुआ जारी, जानें चेक करने का तरीका

BPSC ASO Prelims Result 2025: बीपीएससी ने एएसओ प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 60,517 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 668 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पास हुए हैं।

Image

BPSC ASO Prelims Result 2025

BPSC ASO रिजल्ट 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। 10 सितंबर, 2025 को हुई प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 60,517 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 668 उम्मीदवार मुख्य परीक्षा के लिए पास हुए हैं। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास कर चुके हैं, उन्हें अब सिलेक्शन प्रोसेस के अगले स्टेज, यानी मेन परीक्षा में शामिल होना होगा। कमीशन जल्द ही मेन परीक्षा की तारीखों और एप्लीकेशन प्रोसेस के बारे में एक डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी करेगा। इस भर्ती के जरिये एएसओ के खाली 41 पदों को भरा जाना है।

रेगुलर चेक करें वेबसाइट : BPSC ASO Result 2025 Out

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि किसी भी जरूरी अपडेट को मिस न करने के लिए वे रेगुलर रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें। यह भर्ती अभियान असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के 41 खाली पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

कैसे चेक करें रिजल्ट : How to check and download BPSC ASO Result

सबसे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं।

अब होमपेज पर Result: Assistant Section Officer (ASO) प्रीलिम्स एग्जाम के लिंक पर क्लिक करें।

क्लिक करते ही आपको एक पीडीएफ नजर आएगा, जिसमें उन उम्मीदवारों के रोल नंबर होंगे, जिनका चयन हुआ है।

आप अपना रोल नंबर भी सर्च कर सकते हैं। इसके लिए आपको Ctrl+F दबाना होगा।

अगर स्क्रीन पर आपको अपना रोल नंबर नजर आ रहा है तो आपने एग्जाम पास कर लिया है और आपका चयन हो चुका है।

बताते चलें कि जिन अभ्यर्थियों ने प्री एग्जाम पास किया है, उन्हें अब अगले चरण में शामिल होना होगा और इसके लिए आयोग जल्द ही अधिसूचना भी जारी करेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट को चेक करते रहें और देखें ताकि कोई जरूरी अपडेट मिस ना हो।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article