एजुकेशन

नकल की शिकायत के बाद BPSC AEDO परीक्षा रद्द, 14 से 21 अप्रैल तक 9 शिफ्ट में हुआ था एग्जाम

BPSC AEDO Exam Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने अप्रैल में आयोजित इस परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है।

Image

BPSC AEDO Exam

BPSC AEDO Exam Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने अप्रैल में आयोजित इस परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है। यह परीक्षा 14 अप्रैल से 21 अप्रैल 2026 के बीच कुल 9 शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान ब्लूटूथ और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर नकल करने की कोशिश कर रहे थे। हालांकि, प्रश्नपत्र लीक होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन परीक्षा की पारदर्शिता प्रभावित होने की आशंका के चलते आयोग ने यह सख्त कदम उठाया।

गौरतलब है कि इस मामले में कई अभ्यर्थियों पर कार्रवाई भी की गई है। कुछ उम्मीदवारों को भविष्य की परीक्षाओं से प्रतिबंधित किया गया है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई है। BPSC का यह फैसला परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा के दौरान कई केंद्रों पर गड़बड़ी और नकल के प्रयास सामने आए थे। शिकायतों के बाद मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें तकनीकी माध्यमों से चीटिंग किए जाने के संकेत मिले। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पूरी परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया। आयोग ने यह भी बताया कि जल्द ही इस परीक्षा के लिए नई तारीखों का ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और परीक्षा को कड़े सुरक्षा इंतजामों के साथ दोबारा आयोजित किया जाएगा।

अब अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि का इंतजार है, ताकि वे दोबारा इस परीक्षा में शामिल हो सकें। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन शिक्षा विभाग में पदों को भरने के लिए किया गया था। परीक्षा कई जिलों में आयोजित हुई थी और इसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा में सामने आई अनियमितताओं के बाद आयोग ने साफ किया है कि ईमानदार अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए यह फैसला जरूरी था।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article