एजुकेशन

BPSC 72nd CCE 2026: बिहार संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कौन कर सकता है आवेदन, जानें कितनी चाहिए योग्यता

BPSC 72nd CCE 2026: बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू होन वाला है। अगर आप भी इसमें शामिल होना चाहते हैं तो योग्यता चेक करें।

Image

BPSC 72nd CCE 2026 (Photo - AI)

BPSC 72nd CCE 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा राज्य की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक है। हाल ही में आयोग ने 72वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा (BPSC 72nd CCE 2026) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। इस परीक्षा के माध्यम से राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में अधिकारी स्तर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होकर बिहार सरकार में अधिकारी बनने का सपना देख रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले विभिन्न पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता के बारे में समझना बहुत जरूरी है। आइए आपको शैक्षणिक योग्यता के बारे में विस्तार से बताएं।

सामान्य पदों के लिए अनिवार्य योग्यता

BPSC की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अधिकांश पदों के लिए एक सामान्य शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जिसके अनुसार, उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री या उसके समान परीक्षा में पास होना अनिवार्य है।

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी योग्यता

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (CDPO) पद विशेष रूप से समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत आता है और इसके लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ मुख्य परीक्षा के लिए विषयों का चयन महत्वपूर्ण है। उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा (Mains) में गृह विज्ञान (Home Science), मनोविज्ञान (Psychology), समाजशास्त्र (Sociology), श्रम एवं समाज कल्याण (LSW) में से एक विषय का चयन करना होगा।

वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी एवं समकक्ष

यह पद वित्त विभाग से संबंधित है, इसलिए इसके लिए विशिष्ट विषयों में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उससे संबद्ध संस्थान से कॉमर्स, इकोनॉमिक्स, मैथ्स और स्टैटिस्टिक विषयों में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है।

अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी

इस पद के लिए भी शैक्षणिक योग्यता खास रखी गई है, जो कानून और सामाजिक विज्ञान से संबंधित है। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान (Psychology) अथवा विधि (Law) में से किसी एक विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होना आवश्यक है। उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए भी इन्हीं दो विषयों में से किसी एक विषय का चयन करना होगा।

BPSC 72वीं परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पदों का चयन करें। इन पदों आवेदन करते समय यह सुनिश्चित कर लें कि शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, आपके पास उस विषय की डिग्री है की नहीं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article