SRCC Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में 91 एफिलिएटेड कॉलेज हैं। हर कॉलेज में गुणवत्ता शिक्षा दी जाती है। लेकिन कुछ संस्थान कुछ कोर्स के लिए यहां सबसे प्रसिद्ध माने जाते हैं। अगर आप कॉमर्स के इकोनॉमिक्स के साथ हैं और आगे बीकॉम या बीए इकोनॉमिक्स में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं तो दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स आपकी कॉलेज लिस्ट में टॉप पर जरूर होगा। अगर आप भी यहां एडमिशन लेना चाहते हैं, लेकिन प्रोसेस के बारे में नहीं पता है तो आइए आपको SRCC में एडमिशन कैसे मिलता है, कितने अंक जरूरी है, प्लेसमेंट आदि के बारे में विस्तार से बताएं।
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स कब बना था?
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के नॉर्थ कैंपस में स्थित SRCC की स्थापना 1926 में हुई थी। इस संस्थान को लाल श्री राम द्वारा स्थापित किया गया था। यह कॉमर्स और इकोनॉमिक्स के लिए सबसे प्रसिद्ध माना जाता है।
SRCC में कैसे मिलता है एडमिशन
डीयू के SRCC में अब 12वीं के अंकों के आधार पर प्रवेश नहीं दिया जाता है। अब कॉलेज में प्रवेश के लिए छात्रों को सीयूईटी यूजी परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके प्राप्त अंकों के आधार पर ही यहां प्रवेश मिलता है। अगर आप पीजी कोर्स में प्रवेश की तैयारी कर रहे हैं तो सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
SRCC में कितने अंको पर होता है एडमिशन
जैसा की हमने बताया कि अब 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार नहीं की जाती है। ऐसे में छात्र का 12वीं में कम से कम 50 से 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है, ताकि वह एडमिशन के लिए आवेदन करें। एडमिशन केवल सीयूईटी यूजी परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही होगा।
एसआरसीसी कोर्स लिस्ट
बता दें की एसआरसीसी कॉलेज कॉमर्स और अर्थशास्त्र के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए यहां केवल बैचलर ऑफ कॉमर्स (B.Com Hons.), बीए ऑनर्स इकोनॉमिक्स (BA Hons. Economics), मास्टर ऑफ कॉमर्स (M.Com), एमए अर्थशास्त्र (MA Economics)और ग्लोबल बिजनेस ऑपरेशंस (PGDGBO) की शिक्षा प्रदान की जाती है।
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में कितनी सीट हैं
SRCC में सीटों की संख्या सीमित है, यहां यूजी कोर्स के लिए लगभग 600 से 700 सीटें हैं, जिसमें बीकॉम और इकोनॉमिक्स दोनों शामिल है।
श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में प्लेसमेंट और पैकेज
SRCC अपने बेहतरीन प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। यहां हर साल कई भारतीय और विदेशी कंपनियां आती हैं और प्लेसमेंट ड्राइव में हिस्सा लेने वाले छात्रों का हायर करती हैं। यहां का औसत पैकेज 10 लाख से 12 लाख रुपये प्रति वर्ष, जबकि उच्चतम पैकेज 30 लाख से 35 लाख रुपये प्रति वर्ष तक पहुंचता है। यहां गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, डेलॉयट, केपीएमजी (KPMG) और मैकिन्से जैसी दिग्गज कंपनियां कैंपस प्लेसमेंट में आती है।
