एजुकेशन

BPSC 70th CCE: बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा की तिथियों का हुआ ऐलान, यहां से देखें पूरा शेड्यूल

BPSC 70th CCE Mains Exam Dates: बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा की तिथियों का ऐलान कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 25 अप्रेल से 30 अप्रैल 2025 तक चलेंगी। बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स पास अभ्यर्थी 17 मार्च तक अप्लाई कर सकेंगे। जानें कब से शुरू हो रहे हैं आवेदन

Image

बीपीएससी 70वीं मुख्य परीक्षा की तिथियों का हुआ ऐलान

BPSC 70th CCE Mains Exam Dates: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने बुधवार 19 जनवरी 2025 को 70वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। घोषणा के मुताबिक, बीपीएससी 70वीं मेन्स परीक्षा का आयोजन 25 अप्रेल से 30 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। इसके लिए आवेदन 21 फरवरी से शुरू होंगे, आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन रहेंगे। बीपीएससी 70वीं प्रीलिम्स परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी 17 मार्च तक अप्लाई कर सकेंगे।

गौरतलब है कि बीपीएससी ने पीटी का रिजल्ट 23 जनवरी को जारी किया था, जिसमें 328990 उम्मीदवारों में से 21581 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए।

परीक्षा में चार पेपर होंगे: सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन पेपर 1, सामान्य अध्ययन पेपर 2 और एक वैकल्पिक विषय।

BPSC 70th CCE Mains Exam Schedule

25 अप्रेल

9.30 बजे से 12.30 बजे पहली पाली सामान्य हिन्दी
2 बजे से 5 बजे दूसरी पालीनिबंध
26 अप्रैल
10.00 बजे से 1.00 बजे सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र)
28 अप्रैल
10.00 बजे से 1.00 बजे सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र)
29 अप्रैल
10.00 बजे से 12.00 बजेपहली पालीएकीकृत 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
2 बजे से 5 बजे बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय
30 अप्रैल
10 बजे से 1 बजे वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक एच्छिक विषय
BPSC 70th Mains Exam 2025 Schedule Link

कैसे होगा चयन

चयन मुख्य प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा, उसके बाद साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। BPSC ने विभिन्न प्रशासनिक विभागों में 2,035 रिक्तियों की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें

इस बीच, पिछले साल दिसंबर में आयोजित बीपीएससी की 70वीं सीसीई को रद्द करने की मांग के बीच, खान सर और गुरु रहमान के नाम से मशहूर मोतीउर रहमान खान जैसे लोकप्रिय शिक्षक सोमवार को पटना में प्रदर्शनकारियों में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य की राजधानी में मुल्लाल्लाहपुर से गर्दनी बाग तक रैली निकाली। सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने तख्तियां लेकर परीक्षा रद्द करने की मांग की। बीपीएससी द्वारा 13 दिसंबर, 2024 को आयोजित सीसीई प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के कारण विवादों में रही है। हालांकि सरकार ने आरोपों को खारिज कर दिया था, लेकिन पटना के एक केंद्र पर परीक्षा में शामिल हुए 12,000 से अधिक उम्मीदवारों के लिए नए सिरे से परीक्षा का आदेश दिया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article