एजुकेशन

BPSC 68th Exam 2023: बीपीएससी 68वीं परीक्षा पर बड़ा अपडेट, यहां देखें आधिकारिक सूचना

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 14, 2023, 04:33 PM IST

BPSC 68th Exam 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग ने आज मुख्य परीक्षा से जुड़ा एक अहम नोटिस जारी किया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक के माध्यम से नोटिस चेक कर सकते हैं।

Image

BPSC 68th CCE 2023

Photo : iStock

BPSC 68th Exam 2023, BPSC 68th Main Exam Model Paper 2023: बीपीएससी 68वीं प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 68वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगी परीक्षा का मॉडल पेपर फॉर्मेट जारी कर दिया है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक के जरिए भी पेपर चेक कर सकते हैं।

BPSC 68th Prelims Exam 2023: जल्द आएगी आंसर की

बिहार 68वीं प्रारंभिक परीक्षा (BPSC 68th Prelims Exam 2023) का आयोजन 12 फरवरी 2023 को सुबह 12 बजे से 2 बजे तक किया गया। परीक्षा राज्य के 805 केंद्रों पर हुई थी। आयोग जल्द ही परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी (BPSC 68th Prelims Answer Key 2023) जारी करेगा, जिस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर की और फिर रिजल्ट (BPSC 68th Prelims Result 2023) जारी कर दिया जाएगा।

BPSC 68th Main Exam 2023: तैयारी कर दें तेज

बिहार 68वीं प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को फिर मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के लिए उपस्थित होना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अभी से परीक्षा की तैयारी तेज कर दें। इसके लिए वह आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download BPSC 68th Main Exam Model Paper 2023

  • सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर Information: 68th Combined Main (Written) Competitive Examination – Format of Model Question Papers for General Studies-I, General Studies-II and Essay Papers के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC 68th Main Exam Model Paper 2023 - Direct Link

BPSC 68th CCE 2023: इतने पदों पर होगी भर्ती

बीपीएससी 68वीं परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में 281 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बने रहें।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article