IIT Bombay Boycott Turkey: IIT बॉम्बे ने तुर्की के विश्वविद्यालयों के साथ अपने सभी समझौते निलंबित कर दिए हैं। यह निर्णय तुर्की और भारत के बीच मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। संस्थान ने कहा है कि अगली सूचना तक तुर्की से शैक्षणिक सहयोग पर रोक रहेगी।
IIT बॉम्बे ने छात्रों और फैकल्टी से कहा कि वे तुर्की से जुड़े किसी भी एक्सचेंज या रिसर्च प्रोग्राम को लेकर आधिकारिक सूचना का इंतज़ार करें। इससे पहले IIT रुड़की, JNU और जामिया मिलिया इस्लामिया जैसे संस्थान भी तुर्की के संस्थानों से सहयोग खत्म कर चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह फैसला देश की सुरक्षा और हितों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से लिया गया है।
IIT Bombay Boycott Turkey: बायकॉट तुर्की अभियान
तुर्की पर पाकिस्तान को सैन्य सहायता देने के आरोप लगे हैं, जिससे भारत में विरोध बढ़ा है। इस कदम को "बॉयकॉट तुर्की" अभियान से भी जोड़कर देखा जा रहा है।
जेएनयू ने भी किया बायकॉट
बता दें जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय ने भी तुर्की के इनौनू विश्वविद्यालय के साथ अपने समझौता ज्ञापन (MOU) को निलंबित कर दिया है। वहीं जामिया मिलिया इस्लामिया ने भी राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए तुर्की के संस्थानों के साथ सभी प्रकार के सहयोग को रोकने का ऐलान किया है।
