Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट पर ताजा अपडेट
Sarkari Naukri 2021, Sarkari Result 2021, RRB NTPC Result, CTET Admit Card 2021 Live Updates: अगर आप 10वीं, 12वीं के ग्रेजुएट छात्र हैं और करियर बनाने की दिशा में कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अक्सर ऐसे प्लेटफॉर्म की जरूरत होती है जहां पढ़ाई अनुसार आपको लेटेस्ट जॉब्स से जुड़ी खबरें मिलती रहें। इस ब्लॉग में ताजा वैकेंसी के साथ, रिजल्ट और एडमिट कार्ड से जुड़े शॉर्ट जानकारी अपडेट दिए जाते हैं। उद्देश्य यही है कि आप ताजा जॉब अपडेट्स से अवगत हों कि कौन सी नई भर्ती आई है।
अक्सर ऐसा होता आया है और देखा गया है कि सरकारी नौकरी पाना युवा छात्रों की ख्वाहिश होती है और इसलिए हर सरकारी नौकरी के लिए किए आवेदन में बड़ी संख्या में युवा लोग देखने को मिलते हैं। इसके लिए पहला स्टेप होता है आपके प्लेटफॉर्म की मजबूती, जिसके लिए तैयारी के साथ अपडेट बने रहना भी जरूरी होता है।
Sarkari Naukri Notification Live: Check Railway, Bank, SSC, UPSC Jobs Update here
हमारी ओर से चलाया जा रहा यह ब्लॉग आपको सरकारी नौकरी या सरकारी जॉब्स सहित शिक्षा जगत की खबरों से अपडेट रखेगा। यहां कुछ मिनट के अंतराल पर सरकारी नौकरी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी खबरों से जुड़े अपडेट दिए जाते हैं, जोकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों के लिए महत्व रखते हों। खासकर हिंदी भाषी राज्यों के अंतर्गत निकलने वाली वैकेंसी के अपडेट्स को ब्लॉग में प्राथमिकता पर रखा जाता है। इसके अलावा ऐसे सरकारी जॉब्स अपडेट्स भी कवर होते हैं जहां देश भर के युवा आवेदन कर सकें।
Railway Jobs LIVE: Check RRB NTPC Result Date, RRC Group D Exam, Railway Jobs Notification
वायुसेना में नौकरी का सुनहरा मौका
भारतीय वायुसेना (IAF)ने ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी और गैर-तकनीकी) शाखाओं में फ्लाइंग ब्रांच और परमानेंट कमीशन (पीसी) और शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) के तहत ऑफिसर के पदों लिए भर्ती आयोजित की है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। इसके तहत 317 पदों को भरा जाएगा।
SBI ने निकाली बंपर भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी का मन बना रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। दरअसल एसबीआई ने ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1226 पदों को भरा जाएगा।
रेलवे ने निकाली ग्रुप सी की भर्ती
उत्तर मध्य रेलवे ने ग्रुप ‘सी’ के पदों पर भर्तियां निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट rrcpryj.org के जरिए कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। इसके जरिए कुल 21 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
उत्तराखंड में 455 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती
सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए गुड न्यूज है। उत्तराखंड जैसे खूबसरत राज्य में युवाओं के पास सरकारी नौकरी का मौका है। आपको बता दें कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित विश्वविद्यालयों में 26 विषयों के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के 455 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
HRTC Recruitment: ड्राइवर के कई पद खाली
हिमाचल प्रदेश रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (HRTC) की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट hrtchp.com पर ड्राइवर के 332 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2021 रखी गई है।
सब इंस्पेक्ट के खाली पदों का विवरण
ओबीसी वर्ग के 83, अनारक्षित वर्ग के 126 पद, एससी वर्ग के 21 और एसटी वर्ग (H,P) के लिए 46 और ईडब्ल्यूएस के लिए 30 पद रिक्त हैं। इन पदों पर उम्मीदवार अपेक्षित सही तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
सब इंस्पेक्टर (SI) के खाली पद
स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 जनवरी 2022 है।
सेंट्रल बैंक में मैनेजर अफसर सहित कई पदों पर मौका
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर रिस्क मैनेजर, डाटा साइंटिस्ट, डाटा इंजीनियर सहित कई पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। खाली पदों की कुल संख्या 115 है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर, 2021 रखी गई है।
BSF के इन खाली पदों पर भर्ती
1. एसआई के 1 पद,
2. एचसी के 6 पद,
3. कांस्टेबल (लाइनमैन, जनरेटर ऑपरेटर आदि) के 65 पद।
BSF ग्रुप C के अंतर्गत पद खाली
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। उम्मीदवार बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से 29 दिसंबर, 2021 तक आवेदन किया जा सकता है।
कॉन्स्टेबल पदों पर चयन के लिए जरूरी योग्यता
कैंडिडेट को मान्यता प्राप्त संस्थान से HSLC या समकक्ष पास होना चाहिए। इसके अलावा कांस्टेबल नर्सिंग के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से नर्सिंग डिप्लोमा भी होना चाहिए। पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय नागरिक और असम का भी नागरिक होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार का नाम असम के लोकल एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्टर होना चाहिए।
पुलिस कॉन्स्टेबल के 2400 से ज्यादा पद खाली
असम पुलिस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर कांस्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2022 है। रिक्त पदों की कुल संख्या 2450 है और कुल पदों में से 2220 पद पुरुष कैंडिडेट के लिए, 180 पद महिला कैंडिडेट के लिए आरक्षित है और कांस्टेबल (AB) नर्सिंग के 50 पद रिक्त हैं।
BECIL bharti
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड ने अनुबंध के आधार पर analyst, sample collector, lab attendant, junior technical officer and contingent driver के पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 23 दिसंबर 2021 को या उससे पहले निर्धारित प्रारूप में अपना सीवी hr.bengaluru@becil.com पर मेल करना होगा।
इंडियन नेवी में निकली जॉब
Indian Navy ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत एसएसआर एवं अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 दिसंबर है।
राजकीय विद्यालयों में होगी भर्ती
राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती शुरू होने वाली है। अपर निदेशक राजकीय ने सोमवार को सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों को 10 दिसंबर तक रिक्त पदों की सूचना ई-मेल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि उन्हें नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जा सके।
यहां चेक करें फिजिक्स पेपर आंसर-की, पीडीएफ भी है उपलब्ध
फिजिक्स पेपर एनालिसिस कॉपी यहां पढ़ें, स्टूडेंट बोले टफ था पेपर
ये होंगे मानक
फॉरेस्ट गार्ड के पद के लिए आवेदन करने वाले पुरुषों की लंबाई 163 सेमी होनी चाहिए। जबकि महिलाओं की लंबाई 150 सेमी होनी चाहिए। एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 152 सेमी और महिलाओं की लंबाई 145 सेमी होनी चाहिए। आवेदन करने का लिंक साइट पर 12 दिसंबर से एक्टिवेट कर दिया जाएगा।
12वीं पास वालों के लिए नौकरी का मौका
छत्तीसगढ़ वन विभाग ने फॉरेस्ट गार्ड के 291 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं। भर्ती प्रक्रिया 12 दिसंबर से शुरू हो जाएगी, जो कि 31 दिसंबर तक चलेगी। इसमें 12वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 20 से 26 वर्ष तक की होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
पुलिस में नौकरी का सुनहरा मौका
असम पुलिस, कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती कर रहा है। इसके लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। इच्छुक उम्मीदवार असम पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2021 है। आवेदक वेबसाइट से अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यूपीपीबीपीबी ने पीईटी की तारीख की जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीबीपीबी) ने उपनिरीक्षक पुलिस (एसआई) सशस्त्र बल और प्लाटून कमांडर की शारीरिक दक्षता परीक्षण (पीईटी) की तिथियां जारी कर दी हैं। पीईटी 27 दिसंबर से 31 दिसंबर 2021 तक आयोजित की जाएगी। शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों को 35 मिनट में 3.2 किलोमीटर की दूरी तय करनी होगी।
राजस्थान गृह विभाग दे रहा नौकरी का मौका
राजस्थान गृह विभाग ने प्रदेश के कई जिलों की बटालियन के लिए होम गार्ड (कॉन्स्टेबल), आरक्षी बिगुलर, आरक्षी ड्रममैन और आरक्षी वाहन चालक के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 15 दिसंबर तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। इस भर्ती के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स गृह विभाग, राजस्थान के जरिए जारी किए गए नोटिफिकेशन को देख सकते हैं।इस अभियान के तहत कुल 135 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार गृह रक्षा विभाग,राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
लोक सेवा आयोग में नौकरी का मौका
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कुल 318 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए हैं। अधिसूचना के मुताबिक इन पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 28 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एवं ज्यादा जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देखें। इसके तहत सूचना अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, वित्त अधिकारी, सहायक निदेशक, सहायक संभाग परिवहन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, उप शिक्षा अधिकारी, कर्मचारी अधिकारी जैसे पदों के लिए भर्तियां की जाएंगी।
BECIL ने निकाली भर्ती
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (एम्स), कल्याणी, पश्चिम बंगाल के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें 12वीं पास लोग आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 08 दिसंबर से 18 दिसंबर, 2021 तक आधिकारिक वेबसाइट - https://www.becil.com/ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ओडिशा पुलिस ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का जारी किया रिजल्ट
ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने कॉन्स्टेबल संचार के पदों पर भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा के परिणाम जारी किए हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। ओडिशा पुलिस ने सिग्नल सर्विस कॉन्स्टेबल (कम्युनिकेशन) रिक्रूटमेंट एग्जाम के लिए लिखित परीक्षा सीबीटी मोड में 15 नवंबर, 2021 से लेकर 17 नवंबर, 2021 तक आयोजित की थी।
रक्षा मंत्रालय में भर्ती
केंद्र सरकार के अधीन रक्षा मंत्रालय में कई पदों पर भर्ती की जा रही है। 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है। डायरेक्टर जनरल डिफेंस एस्टेट (DGDE) या डिफेंस एस्टेट ऑर्गेनाइजेशन, रक्षा मंत्रालय ने यह भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सब डिविजनल ऑफिसर और हिंदी टाइपिस्ट के पदों को भरा जाना है। मंत्रालय की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
RRB ग्रुप D परीक्षा की CBT टेस्ट तारीख
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड RRB की ओर से ग्रुप D भर्ती के लिए पहले चरण की ऑनलाइन CBT परीक्षा की डेट जारी की गई हैं। इस भर्ती के लिए 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे और जिसके चलते एग्जाम कई चरणों में आयोजित हुए। बोर्ड 23 फरवरी 2022 से पहले फेज़ के ऑनलाइन परीक्षा शुरू करेगा।
CISF भर्ती के लिए आवेदन का पता
ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवार भरा हुआ आवेदन पत्र डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट लें लें। इसे निर्धारित पते 'महानिदेशक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, 13, सीजीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली 110003' पर भेजें। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, खाली पदों की संभावित संख्या 19 है। अनारक्षित वर्ग के लिए 14 पद, एससी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए और एसटी वर्ग के कैंडडिटेस के लिए 2 खाली पद हैं।
UPSC CISF में आवेदन के लिए तरीका
1. उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद वेबसाइट पर दिए गये लिंक 'CISF AC Recruitment Notification 2021' पर क्लिक कीजिए।
3. मांगी गई उम्मीदवार से संबंधित जानकारी दर्ज कीजिए।
4. आवेदन शुल्क का भुगतान करके आवेदन पत्र को भरिए।
CISF में असिसटेंट कमांडेंट के खाली पद
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, असिस्टेंट कमांडेंट या UPSC CISF AC 2021 के पदों पर भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबासइट upsc.gov.in की मदद से 21 दिसंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया डिपार्टमेंट एग्जाम के तहत की जाएगी।
CBI बैंक में अफसर बनने का मौका
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) ने विभिन्न स्ट्रीम में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों की ओर से आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल 115 खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवेदन करने की लास्ट डेट 17 दिसंबर है और इसके लिए ग्रेजुएट से लेकर PHd धारक उम्मीदवार तक अप्लाई कर सकेंगे।
SBI CBO के लिए ऐसे चयनित होंगे उम्मीदवार
SBI CBO 2021 भर्ती 3 चरणों में हो रही है। ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के बाद कैंडिडेट शॉर्टलिस्ट होंगे। हर एक राउंड में, उम्मीदवारों को उस राउंड में प्राप्त योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन को लेकर उम्मीदवार ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्क्रीनिंग राउंड दोनों अलग-अलग क्वालीफाई करने होंगे।
SBI ने 1226 CBO अफसर पदों पर निकली भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है। कुल मिलाकर 1226 रिक्तियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 09 दिसंबर, 2021 को शुरू हुई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जारी नोटिफिकेशन से सभी जानकारियां देख सकते हैं और अपना आवेदन कर सकते हैं।
प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, इस वेबसाइट से करें चेक
पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग या WBPSC प्रीलिम्स रिजल्ट 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। परिणाम 7 अगस्त, 2021 को आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा के लिए जारी किया गया है। अधिक विवरण उम्मीदवार wbpsc.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन का मौका
दक्षिण पूर्व रेलवे ने अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrcser.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 14 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत पेंटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, केबल जॉइंटर, फिटर, वेल्डर, रेफ्रिजरेटर, एसी मैकेनिक और अन्य पदों के लिए नियुक्तियां की जाएंगी।
CTET Admit Card जल्द
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा, सीटीईटी एडमिट कार्ड एडमिड कार्ड आज जारी हो सकते है। उम्मीदवार 16 दिसंबर, 2021 से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए सीटीईटी हॉल टिकट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें, एडमिट कार्ड आज जारी होने की उम्मीद है।
असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए बंपर भर्ती
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदक आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर, 2021 है। इस भर्ती अभियान के तहत 455 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
असम पुलिस ने निकाली बंपर भर्ती
असम पुलिस में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी है। दरअसल असल पुलिस ने कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर कांस्टेबल के लिए अलग अलग पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। कुल 2756 पर आवेदन मांगे गए हैं। कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन 13 दिसंबर से शुरू होंगे जबकि सब-इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन 10 दिसंबर 2021 से शुरू होंगे।
NIA में जॉब का सुनहरा मौका
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, जयपुर की ओर से कई सारे पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। आवेदन करने के लिए http://www.nia.nic.in/ लिंक पर जाएं। नोटिफिकेशन के अनुसार 18 पदों पर भर्ती की जानी है। नोटिस के अनुसार आवेदन विज्ञापन जारी होने की तारीख से लेकर 60 दिनों तक आवेदन पत्र वेबसाइट पर दिए गए पते पर भेजें।
DGDE ने कई पदों पर निकाली भर्तियां
डायरेक्टर जनरल डिफेंस एस्टेट (DGDE) की ओर से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, सब डिविजनल ऑफिसर ग्रेड-II और हिंदी टाइपिस्ट के पद के लिए वैकेंसी निकाली है। आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से भेजे जा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। आवेदन की अंतिम तारीख 15 जनवरी, 2022 है।
रेलवे में नौकरी का मौका
दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) के गुड्स गार्ड पद पर भर्तियां निकाली है। इसके जरिए 520 रिक्त पदों को भरा जाएगा। विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट rrcser.co.in पर जारी की गई है। योग्य उम्मीदवार ऑनलाइान आवेदन कर सकते हैं।
होमगार्ड विभाग में बंपर भर्ती
होमगार्ड विभाग, राजस्थान ने विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इनमें कांस्टेबल, कांस्टेबल (ड्राइवर), कांस्टेबल (ड्रम मैन), कांस्टेबल (बिगुलर) समेत कई पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आावेदन कर सकते हैं। इसके लिए आप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट home.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर, 2021 है।
ऑयल इंडिया लिमिटेड भर्ती
इंडियन नेशनल ऑयल कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com के करियर सेक्शन के तहत 146 नौकरी पदों के लिए रिक्तियां जारी की हैं। हालांकि यह नया नोटिफिकेशन नहीं है, जल्द ही आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। नौकरी पोस्टिंग डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए है। उम्मीदवार ओआईएल पोर्टल से पात्रता की जांच और आवेदन कर सकते हैं।
बीसीपीएल भर्ती 2021
ब्रह्मपुत्र क्रैकर एंड पॉलिमर लिमिटेड (बीसीपीएल) ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसके तहत संगठन में 120 से अधिक रिक्तियों भरी जाएंगी। बीसीपीएल में कई विभागों में अपरेंटिस पदों के लिए रिक्तियां उपलब्ध हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, बीसीपीएल स्नातक और तकनीशियन अपरेंटिस ट्रेनी के 121 पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीसीपीएल की आधिकारिक वेबसाइट bcplonline.co.in या NATS पोर्टल के माध्यम से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
परिवहन विभाग में मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर भर्ती
राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, RSMSSB ने मोटर वाहन सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है और आवेदन मंगाए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 197 पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीफ 31 दिसंबर 2021 है।
RO और ARO परीक्षा की आंसर की जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने RO और ARO परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें UKPSC के लिए आवेदन
आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ukpsc.gov.in पर जाए।
होम पेज पर Recruitment सेक्शन पर जाएं.
Combined State Civil/Upper Subordinate Service Exam 2021 के लिंक पर क्लिक करें.
इसमें APPLY NOW पर जाएं
मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर लें।
इन पदों पर होगी भर्ती
94 खाली पदों में पुलिस अधीक्षक के 10 पद, वित्त अधिकारी, वित्त विभाग के 18 पद, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के 11, सहायक निदेशक कारखाना श्रम विभाग में 4 पद, खंड विकास अधिकारी के 28 पद, उपशिक्षा अधिकारी के 32, जिला सूचना अधिकारी के 14 पद, परिवहन कर अधिकारी 5 पद, बाल विकास परियोजना अधिकारी के 19 पद, डिप्टी क्लेक्टर कार्मिक विभाग में 10 पद, कारागार अधीक्षक के 3 पद, सहायक आयुक्त के 16 पद, जिला समाज कल्याण अधिकारी के 5 पद, संपादक सूचना विभाग में 1 पद, कार्य अधिकारी पंचायती विभाग के 5 पद, राज्य कर अधिकारी वित्त विभाग में 28 पद, उपनिबंधक के 12 पद, फीचर लेखक का 1 पद, जिला परिवीक्षा अधिकारी 2 पद, केसवर्कर महिला कल्याण विभाग में 3 पद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी 2 पद, अधीक्षक राजकीय प्रमाणित संस्था (भिक्षुक गृह) में 3 पद है।
UKPSC ने दोबारा जारी किया पीसीएस 2021 का नोटिफिकेशन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) ने राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 का दोबारा नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 94 पदों को बढ़ाया गया है। अब कुल 318 पदों पर भर्ती होगी।
इन पदों पर होनी है भर्ती
उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में अवर अभियंता विद्युत एंव यांत्रिकी के 60 पदों, पिटकुल में अवर अभियंता विद्युत एवं यांत्रिकी के 42 पदों पर, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड के एक और सहायक भंडारपाल के 11 पदों पर भर्ती होनी है।
उत्तराखंड के तीन उर्जा निगमों की भर्ती पर लगा बैन हटा
उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। तीन उर्जा निगमों की भर्ती पर लगा चार साल का बैन हटा दिया गया है। अब यूपीसीएल, पिटकुल और यूजवीएनएल की 144 पदों पर भर्तियां की जा सकती है। साल 2017 में सातवें वेतन आयोग न लागू करने पर ये बैन लगा था।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया स्पेशलिस्ट ऑफिसर बनने का मौका
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (CBI) की अलग अलग स्ट्रीम में स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। कुल 115 खाली पदों को भरने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि 17 दिसंबर है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मौजूदा कर्मचारी भी इस भर्ती के लिए उचित माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए ग्रेजुएट से लेकर PHd उम्मीदवार तक अप्लाई कर सकते हैं।
रेलवे (RRB) ग्रुप D भर्ती के लिए नया नोटिस
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से ग्रुप D भर्ती को लेकर नया नोटिस जारी हुआ है। जिन उम्मीदवारों का एप्लिकेशन किसी कारण से रिजेक्ट हुआ, उन्हें बोर्ड ने अपने एप्लिकेशन में मॉडिफिकेशन का एक और मौका दिया है। जारी नोटिस में जानकारी दी गई है कि मॉडिफिकेशन लिंक 15 दिसंबर से लाइव हो जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन किया है, वह अपना एप्लिकेशन फॉर्म चेक कर सकेंगे और मॉडिफिकेशन भी कर सकेंगे।
BSF के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
नीचे बताई गई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की ओर से पदों पर भर्ती के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की ऑफिशियल वेबसाइट rectt.bsf.gov.in के माध्यम से आवेदन करना होगा। बीएसएफ के इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2021 है।
BSF में भर्तियों के लिए जरूरी योग्यता
सीमा सुरक्षा बल में आवेदन के लिए कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 25 वर्ष की आयु निर्धारित है। आरक्षित किए गए वर्ग के उम्मीदवारों नियमानुसार छूट दी जाएगी। आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन (आधिकारिक अधिसूचना) देख सकते हैं।
BSF में चयनित उम्मीदवारों का वेतन
एएसआई की ओर से पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को 7th CPC के अनुसार 29,200 से 92,300 रुपए तक का वेतनमान मिलेगा। इसके अलावा एचसी के पदों पर चयनित कैंडिडेट को 25,500 रुपए वेतन दिया जाएगा। कॉन्स्टेबल के पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को 21,700 से 69,100 रुपए सैलरी मिलेगी।
BSF के इन पदों पदों पर होनी है भर्ती
BSF की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्त पदों की कुल संख्या 72 है। रिक्त पदों में से एएसआई के 1 पद, एचसी के 6 पद और कांस्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर, लाइनमैन आदि) के 65 पद खाली हैं।
BSF ग्रुप C Recruitment का नोटिफिकेशन जारी
सीमा सुरक्षा बल, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर ग्रुप सी के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन (अधिसूचना) जारी किया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2021 है।
Sarkari Naukri LIVE: आधिकारिक नोटिफिकेशन में सब इंस्पेक्टर पद को लेकर जरूरी जानकारी
आधिकारिक नोटिफिकेशन अनुसार अनारक्षित वर्ग के 126 पद, OBC वर्ग के 83, SC वर्ग के 21, ST के लिए 46 और EWS के लिए 30 पद खाली हैं। इन खाली पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट हो। पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय नागरिक होने के साथ असम का नागरिक होना चाहिए। उम्मीदवार का नाम असम के लोकल एंप्लॉयमेंट एक्सचेंज में रजिस्टर्ड होना चाहिए।
Sarkari Naukri-Result 2021 LIVE: सब इंस्पेक्टर की परीक्षा के लिए जारी हुआ नोटिफिकेशन
स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड असम ने ऑफिस ऑफ द चेयरमैन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार खाली पदों की कुल संख्या 306 रखी गई है। इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट 09 जनवरी, 2022 है।
Sarkari Naukri-Result 2021 Notification LIVE: UPPSC का नया नोटिफिकेशन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर लेक्चरर, मेडिकल ऑफिसर, फार्म मैनेजर और रीडर के पदों को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 23 दिसंबर, 2021 है।
Bihar Police Constable Results 2021 यहां से करें Download
1. सबसे पहले उम्मीदवार सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर लिंक 'Written Examination for PET of Bihar Police Constable' पर क्लिक करें।
3. लिंक पर क्लिक करने के बाद कैंडिडेट्स के सामने रिजल्ट की पीडीएफ खुल जाएगी।
4. इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
5. रिजल्ट की प्रिंटआउट कॉपी अपने पास भी सेव कर लीजिए।
बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा का रिजल्ट रिलीज
सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Bihar Police Constable Result 2021 घोषित कर दिया है। रिजल्ट कॉस्टेबल के पद के लिए हुई लिखित परीक्षा का है। इस एग्जाम में भाग लेने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in के माध्यम से इसे चेक कर सकते हैं।



