Sarkari Naukri: राज्य सरकार ने निकाली 10वीं व 12वीं के पास के लिए सरकारी नौकरी, ऐसे करें आवेदन
लेटेस्ट सरकारी नौकरी के लिए यहां देखें, यहां आज की नई भर्ती के साथ शिक्षा जगत की भी हर महत्वपूर्ण खबर को कवर किया जा जाएगा। यदि आप भी लेटेस्ट सरकारी जॉब का पता करना चाहते हैं तो यहां आपको हर उस खबर की जानकारी दी जाएगी, जो कि हिंदी भाषी राज्यों से आएगी और ऐसी नौकरी से अवगत कराया जाएगा, जिन पर लैंगवेज बैरिएशन नहीं होगी।
इस समय ट्रेंडिंग में आईबीपीएस CRP-SPL-XI कॉल लेटर, स्टेट बैंक इंडिया की वैकेंसी, उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती, बिहार कांस्टेबल भर्ती, यूकेपीएससी नोटिफिकेशन, कर्मचारी चयन आयोग रिजल्ट्स, इंडियन नेवी भर्ती चल रहा है। इन सभी के अपडेटस इस ब्लॉग में पा सकेंगे। यह शिक्षा जगत में एचटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड, सीटेट एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि, स्कूल रिओपन, दिल्ली यूनिवर्सिटी एडमिशन जैसी तमाम जरूरी खबरों को कवर किया जा रहा है।
यदि आप एजुकेशन सेक्टर की हर खबर या सीबीएसई टर्म 1 बोर्ड एग्जाम की हर खबर से अवगत रहना चाहते हैं तो यहां टाइम्स नाउ हिंदी डॉट कॉम पर आ सकते हैं।
Railway Jobs Notification Live: Check All RRB Latest Jobs Notification here
एनएफएल ने जारी किया एडमिट कार्ड
नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) ने मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) एचआर और मार्केटिंग के कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Nationalfertilizers.com से एनएफएल प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रवेश पत्र पर अपने परीक्षा केंद्र विवरण और परीक्षा तिथि की जांच कर सकते हैं।
ईसीआईएल भर्ती
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने अनुबंध पर 300 तकनीकी अधिकारियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती का आवेदन फॉर्म ईसीआईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है और उम्मीदवार 21 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
आंसर-की जारी
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी), लखनऊ वर्तमान में Sub- Inspector Civil Police - PAC - FSSO - 2020-21 परीक्षा की आधिकारिक उत्तर-कुंजी के खिलाफ आपत्तियां आमंत्रित कर रहा है, यह परीक्षा 12 नवंबर से 2 दिसंबर तक आयोजित की गई थी।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल में आया यह नया अपडेट
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2019 कांस्टेबल जनरल और कांस्टेबल चालक के पद के लिए उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया है। राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा अब संशोधित उत्तर कुंजी आज, 13 दिसंबर, 2021 को जारी की गई है।
RSMSSB कंप्यूटर एडमिट कार्ड 2021
RSMSSB कंप्यूटर एडमिट कार्ड 2021 राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर द्वारा आज यानी 13 दिसंबर 2021 को rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपलोड हो सकता है। एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार इस ब्लॉग से RSMSSB Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं
RSMSSB कंप्यूटर परीक्षा 19 दिसंबर 2021 (रविवार) को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 115 विशेषज्ञ अधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए एक भर्ती अभियान चला रहा है,। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एसओ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 दिसंबर 2021 है। सीबीआई एसओ 2021 परीक्षा प्रवेश पत्र 11 जनवरी 2022 को उपलब्ध होगा। सीबीआई एसओ परीक्षा 22 जनवरी 2022 को आयोजित की जाएगी।
आयकर विभाग में आई नौकरी
आयकर विभाग, केरल ने टैक्स असिस्टेंट और मल्टी टास्किंग स्टाफ पदों पर सात रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन डाक द्वारा या व्यक्तिगत रूप से 31 दिसंबर तक भेजे जा सकते हैं। उत्तर-पूर्वी राज्यों, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, जम्मू और कश्मीर में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी है।
आरआरबी नए अपडेट
आरआरबी को लेकर बहुत बड़े अपडेट आने वाले हैं, जिनमें से एक का प्रोसेस शुरू हो चुका है। आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट जनवरी में आएगा, हालांकि इससे पहले फाइनल आंसर की जारी की जाएगी।
राज्य कर्मचारी चयन आयोग के जरिये नियुक्ति
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने कुल 39 ग्रुप-सी तकनीकी पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 11 जनवरी 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस एग्जाम का कॉल लेटर जारी
असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) ने कुटीर उद्योग के सहायक निदेशक और इसके समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार / मौखिक परीक्षा के लिए सूचना पत्र जारी किया है। ऐसे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इन पदों के लिए साक्षात्कार दौर के लिए अर्हता प्राप्त की है, वे असम लोक सेवा आयोग (एपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट - apsc.nic.in पर उपलब्ध अपने साक्षात्कार कॉल लेटर को डाउनलोड कर सकते हैं।
अभी तक नहीं किया डाउनलोड तो ऐसे करें CTET एडमिट कार्ड 2021
CTET एडमिट कार्ड 2021: CTET दिसंबर 2021 का ई-एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, “डाउनलोड प्री एडमिट कार्ड सीटीईटी दिसंबर 2021”।
लॉग इन करने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंट भी लें।
कर्नाटक एनईईटी काउंसलिंग 2021
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा या कर्नाटक एनईईटी काउंसलिंग 2021 आज - 13 दिसंबर, 2021 से शुरू होगी। अधिसूचना के अनुसार, यूजीएनईईटी के लिए पंजीकरण आज से आधिकारिक वेबसाइट – kea.kar.nic.in पर शुरू होगा।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड भर्ती
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने दक्षिणी क्षेत्र के कई स्थानों पर ट्रेडों के तहत वर्ष 2021-22 (चरण 2) के लिए iocl.com पर ट्रेड और तकनीशियन अपरेंटिस की भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 27 दिसंबर 2021 को शाम 5 बजे तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती, विभिन्न पदों पर मौका
इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) ने इंजन ड्राइवर, सारंग लस्कर, फायर इंजन ड्राइवर, फायरमैन, सिविलियन मोटर ट्रांसपोर्ट फिटर, स्टोर कीपर, लस्कर और अन्य की भर्ती के लिए एक अधिसूचना प्रकाशित की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी हो गए पुरुष कांस्टेबल (GD) परिणाम, इस वेबसाइट से देखें रिजल्ट
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुरुष कांस्टेबल (GD) के पद पर भर्ती के लिए परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार जो एचएसएससी पुरुष कांस्टेबल परीक्षा 2021 में उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट यानी hssc.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021
छत्तीसगढ़ वन विभाग भर्ती 2021 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। रिक्तियों की कुल संख्या 291 है, जिनके लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। महत्वपूर्ण तिथियां और अन्य विवरण के लिए cgforest.com पर जाएं।
SBI के पदों पर चयनित आवेदकों का वेतन
अधिसूचना के अनुसार मूल वेतन लगभग 36,000 रुपये और सेवा के हर पूर्ण वर्ष के बाद वेतन में वृद्धि होगी। ये अधिकारी नियमानुसार डी.ए. एच.आर.ए/लीज रेंटल, सी.सी.ए, चिकित्सा एवं अन्य भत्तों के लिए भी भर्ती होगी।
SBI की बंपर भर्तिया
सर्किल आधारित अधिकारियों की भर्ती भारतीय स्टेट बैंक ने शुरू कर दी है। बैंक ने 1,226 खाली पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदन पत्र एसबीआई वेबसाइट के करियर पेज पर ऑनलाइन उपलब्ध हो गया हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर एसबीआई सीबीओ भर्ती विकल्प चुना जा सकता है।
रेलवे भर्ती पर आवेदन का शुल्क और तरीका
जो उम्मीदवार क्षिण पूर्व रेलवे में अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भर्ती पोर्टल, rrcser.co.in पर जाएं। उम्मीदवारों का चयन विशुद्ध रूप से योग्यता आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी / महिला उम्मीदवार को इस भुगतान से छूट मिलनी चाहिए।
SBI भर्ती के लिए आयु सीमा
उम्मीदवार जो अप्रेंटिसशिप पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनकी आयु 1 जनवरी, 2022 तक कम से कम 15 वर्ष और 24 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों के लिए आयु सीमा में कुछ छूट है। एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 3 साल की मिलेगी।
SBI भर्तियोंं में 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
एसबीआई की भर्तियों में उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत (अतिरिक्त विषयों सहित) के साथ कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। एनसीवीटी द्वारा दी गई ट्रेड में आईटीआई पास प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
SBI में बंपर भर्तियां
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से सर्किल आधारित अधिकारियों की भर्ती शुरू हो गई है। बैंक की ओर से 1,226 रिक्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है और आवेदन पत्र एसबीआई वेबसाइट के करियर पेज पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट - sbi.co.in पर एसबीआई सीबीओ भर्ती के विकल्प का यहां चयन कर सकते हैं।
डाक विभाग में निकली भर्ती
भारतीय डाक ने जम्मू और कश्मीर पोस्टल सर्कल में स्पोर्ट्स कोटा के तहत पोस्टल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। जम्मू और कश्मीर पोस्टल सर्कल में पोस्टल असिस्टेंट के कुल 5 पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, उधमपुर डिवीजन के 1 पद, रजौरी डिवीजन के 1 पद, जम्मू डिवीजन के 2 पद और श्रीनगर डिवीजन के 1 पद शामिल हैं।
फार्मासिस्ट समेत इन पदों के लिए भर्ती
गवर्नमेंट जनरल अस्पताल ने फार्मासिस्ट सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और अंतिम तिथि में सिर्फ 3 दिनों का समय बाकी है। आधिकारिक वेबसाइट guntur.ap.gov.in पर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार रजिस्टर्ड डाक के जरिए 15 दिसंबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत 129 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इंजीनियर के पदों के लिए निकाली गई भर्ती
यूपीएससी ने सब डिविजनल इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, इंजीनियरिंग विभाग के लिए निकाली गई है। ऐसे में इस पोस्ट पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरी डिटेल्ड प्राप्त कर सकते हैं। यह भर्ती, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, इंजीनियरिंग विभाग के लिए निकाली गई है। ऐसे में इस पोस्ट पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर पूरी डिटेल्ड प्राप्त कर सकते हैं।
चीनी मिल में निकली वैंकेसी की बढ़ाई गई तारीख
उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड ने संघ एवं सहकारी चीनी मिलों और आसवनियों में ग्रुप ए के पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक उम्मीदवार अब 13 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले, आवेदन की आखिरी तारीख 6 दिसंबर 2021 को समाप्त हो गयी थी। उम्मीदवार संघ की आधिकारिक वेबसाइट, upsugarfed.org पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
एसबीआई में जॉब का मौका
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन की आखिरी तारीख 17 दिसंबर है। इसके बाद रजिस्ट्रेशन विंडो को बंद कर दिया जाएगा।। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इच्छुक और योग्य आवेदक समय रहते आवेदन कर दें। आवदेक ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
अप्रेंटिस के पदों के लिए भर्ती
फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (FACT) ने ग्रेजुएट / ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के केवल 6 दिन बचे हुए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार FACT की आधिकारिक वेबसाइट fact.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2021 है।
12वीं पास लोगों के लिए नौकरी
झारखंड में 12वीं पास, डिप्लोमा सर्टिफिकेट, डिग्री और पीजी डिग्री वाले उम्मीदवारों के लिए नौकरी का बेहतर मौका है। दरअसल असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकरी, दुमका कार्यालय ने स्टाफ नर्स, फर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम पदों पर भर्ती के लिए भर्तियां निकाली है। इसके तहत 102 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2021 है। अधिक जानकारी के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
टीपीएससी मेन्स रिजल्ट 2021 हुआ जारी
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग की ओर से टीपीएससी मेन्स रिजल्ट 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। आयोग ने 10 दिसंबर, 2021 को परिणाम जारी किया। उम्मीदवार डिटेल tpsc.tripura.gov.in के जरिए चेक कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा टीपीएससी द्वारा त्रिपुरा वन सेवा ग्रेड II, ग्रुप ए, जीए विभाग, त्रिपुरा सरकार के तहत Gazetted officer के लिए आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवारों पर्सनाल्टी टेस्ट के लिए उपस्थित होना।
नवोदय विद्यालय में नौकरी का सुनहरा मौका
नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने अकाउंट ऑफिसर और अन्य पदों पर भर्ती (NVS Recruitment 2021) के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों (NVS Recruitment 2021) पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है।
हरियाणा में शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (बीएसईएच) की ओर से ली जाने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटीईटी) के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी हो गया है। प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। जो भी उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, वह अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in या फिर haryanatet.in से जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अपने पंजीयन नंबर और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
UKPSC की उम्र सीमा, योग्यता
उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो उनकी आयु 1 जुलाई, 2021 तक 21 से 42 साल के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवारों का एक मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय (यूनिवर्सिटी) या कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है।
UKPSC भर्ती के लिए नोटिफिकेशन
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग यानी यूकेपीएससी भर्ती 2021 नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए 318 पदों पर आवेदक की नियुक्ति होगी। अधिसूचना के मुताबिक सांख्यिकी अधिकारी, वित्त अधिकारी, आवेदकों का चयन सूचना अधिकारी, सहायक निदेशक, सहायक संभाग परिवहन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त, उप शिक्षा अधिकारी, कर्मचारी अधिकारी के पदों के लिए होगा।
कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किए 4003 उम्मीदवारों के परिणाम
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 4003 उम्मीदवारों के परिणाम जारी किए हैं, जिन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। SSC ने विस्तृत चिकित्सा परीक्षा या समीक्षा चिकित्सा शिक्षा के आधार पर परिणाम जारी किया है। पदों के लिए चुने गए 4003 उम्मीदवारों में से 396 महिलाएं और 3607 पुरुष हैं। इसके अलावा, 3 अस्थाई अनफिट महिला उम्मीदवारों को भी दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाएंगे।
SSC SI दिल्ली पुलिस, CISF और CAPF भर्ती के परिणाम जारी
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ और सीआईएसएफ में एसआई की भर्ती के लिए आयोजित चिकित्सा परीक्षा का परिणाम जारी किया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जा सकते हैं।
UGC NET परीक्षा की तारीख बदली
एनटीए द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा को दिसंबर 2020 के चरण 2 और जून 2021 चक्र के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है। परीक्षा 24 दिसंबर से 30 दिसंबर, 2021 तक सख्त COVID-19 दिशानिर्देशों के साथ आयोजित की जाएगी। नई परीक्षा की तिथियां चरण 2 के 7 विषयों और चरण 1 के लिए निर्धारित हैं। चरण 1 परीक्षा 30 दिसंबर, 2021 को आयोजित होगी। उम्मीदवार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम यहां देखें।
UP, MP के 8वीं, 10वीं पास के लिए 1295 पदों पर निकलीं भर्तियां, तुरंत करें आवेदन
IAF AFCAT 2022: भारतीय वायु सेना द्वारा IAF एयर फ़ोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 2022 की पंजीकरण अधिसूचना जारी हुई है। IAF AFCAT 2022 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए। भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 30 दिसंबर, 2021 है। भर्ती अभियान से संगठन में 317 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in की मदद से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नवोदय विद्यालय समिति भर्ती
नवोदय विद्यालय समिति, एनवीएस ने लेखा अधिकारी और अन्य पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक साइट navodaya.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर, 2021 तक है।
मेडिकल स्टाफ के लिए नौकरी
असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकरी, दुमका कार्यालय ने स्टाफ नर्स, फर्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एएनएम पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। नोटिस के अनुसार इन पदों के लिए102 वैकेंसी है। आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2021 है। आवेदन रजिस्टर्ड डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा।
यूपीएससी भर्ती 2021
संघ लोक सेवा आयोग या यूपीएससी भर्ती 2021 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़, इंजीनियरिंग विभाग में मुख्य अभियंता सह विशेष सचिव, इंजीनियरिंग के कार्यालय में उपमंडल अभियंता, सिविल के पद के लिए अधिसूचना जारी की गई है। अधिक विस्तृत जानकारी उम्मीदवार upsc.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।
300 पदों पर आई नौकरी, तुरंत करें चेक
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, IOCL ने अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार IOCL की आधिकारिक साइट iocl.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक साइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर, 2021 तक है। यह भर्ती अभियान संगठन में 300 पदों को भरेगा।
टीचरों के लिए निकलेगी वैकेंसी
राजकीय विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की भर्ती शुरू होने वाली है। अपर निदेशक राजकीय ने सभी संयुक्त शिक्षा निदेशकों को 10 दिसंबर तक रिक्त पदों की सूचना ई-मेल पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। ताकि उन्हें नियुक्ति के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग को भेजा जा सके। इसके बाद ही स्कूलों में खाली टीचरों के पदों को भरा जाएगा।
यहां चेक करें मनोविज्ञान पेपर आंसर-की
क्लास 10 इंग्लिश एग्जाम आंसर-की जारी
मनोविज्ञान पेपर एनालिसिस कॉपी जारी
इंग्लिश पेपर एनालिसिस यहां देखें
10वीं और 12वीं पास के लिए नौकरी
त्रिपुरा लोक सेवा आयोग ने त्रिपुरा सचिवालय सेवा (ग्रुप C, Non Gazetted) के लोअर डिवीजन असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, ग्रेड VI के पद पर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से हायर सेकेंडरी 10वीं-12वीं पास किया हुआ होना चाहिए। वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदक को बेसिक कंप्यूटर ज्ञान के साथ-साथ 40 शब्द प्रति मिनट की सटीक गति के साथ कंप्यूटर में टाइपिंग का ज्ञान होना चाहिए। आवेदन करने की तारीख 15 जनवरी 2022 है।
भारतीय तटरक्षक बल में नौकरी
मुख्यालय, तटरक्षक क्षेत्र ने फायरमैन और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय तटरक्षक बल की आधिकारिक साइट joinindiancoastguard.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत 96 पद भरे जाएंगे।
हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड जारी
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड 2021 जारी किया है। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा, एचटीईटी हॉल टिकट सभी उपस्थित उम्मीदवारों द्वारा बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।
पूरी खबर और डायरेक्ट लिंक के लिए यहां क्लिक करें Download HTET Admit Card 2021
DRDO में करियर का मौका
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन, DRDO ने अपरेंटिस पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार डीआरडीओ की आधिकारिक साइट drdo.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 15 दिन है।
BECIL में जॉब का अवसर
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (BECIL) ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर विभिन्न पदों के लिए भर्तियां निकाली है। इसके तहत एनालिस्ट, सैंपल कलेक्टर, लैब अटेंडेंट, जूनियर टेक्निकल ऑफिसर और contigent ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। योग्य उम्मीदवार 23 दिसंबर 2021 को या उससे पहले तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों को अपना सीवी hr.bengaluru@becil.com पर मेल करना होगा।
PPSC ने निकाली भर्ती
पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) की ओर से गृह और न्याय विभाग में खाली पड़े 10 पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदन करने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाना होगा। आवेदन शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 3 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है।
कॉन्स्टेबल के पदों के लिए बंपर भर्ती
राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम गुवाहाटी ने असम कमांडो बटालियन में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए के लिए 13 दिसंबर 2021 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 12 जनवरी 2021 है। इसमें कांस्टेबल के कुल 2450 रिक्त पद हैं।
दिल्ली पुलिस भर्ती
दिल्ली पुलिस में कर्मचारी चयन आयोग उप निरीक्षक, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा अधिकारी में सहायक उप निरीक्षक या दिल्ली पुलिस में एसएससी एसआई, सीआईएसएफ परिणाम 2019 में सीएपीएफ और सहायक एसआई आयोग द्वारा 3 सितंबर, 2021 को जारी किया गया था। आयोग आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए मेडिकल परीक्षा परिणाम भी जारी किया है। उम्मीदवार अधिक जानकारी ssc.nic.in पर देख सकेंगे।
एचपीएससी भर्ती 2021
हरियाणा लोक सेवा आयोग या एचपीएससी भर्ती 2021 अधिसूचना अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। रिक्तियों की कुल संख्या 437 है जिसके लिए भर्ती की जाएगी। अधिक जानकारी hpsc.gov.in पर पाई जा सकती है।
आयोग द्वारा लेक्चरर और फोरमैन इंस्ट्रक्टर के पद के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है।
DSEU Recruitment 2021
दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी या DSUE 2021 की अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार ध्यान दें कि जिन रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, उनकी कुल संख्या 51 है। अधिक जानकारी dseu.ac.in पर पाई जा सकती है।





