RRB NTPC Result: रेलवे की आधिकारिक घोषणा, तारीख कर लें नोट
15 जनवरी 2022 को आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 का रिजल्ट जारी करने की तैयारी कर रहा है। रेलवे भर्ती बोर्ड गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों के तहत 35281 रिक्तियों को भरने जा रहा है। परिणाम आने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दूसरा चरण सीबीटी 14 से 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। चूंकि अब आरआरबी की तरफ से आए दिन अपडेट आने लगे हैं ऐसे में उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर बने रहें।
आरआरबी ने 26 नवंबर को अपडेट निकाला कि जल्द ही एक आवेदन सुधार लिंक एक्टिवेट किया जाएगा, इसके बाद सीबीटी 1 रिजल्ट तारीख की घोषणा की गई, इसी दौरान ग्रुप डी परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गई और सीबीटी 2 एग्जाम के लिए भी तिथियां घोषित की दी गई। साफ है कि आधिकारिक अपडेट तेजी से आ रहे हैं, ऐसे में इस ब्लॉग पर नजर बनाए रहें क्योंकि हमारी टीम हर अपडेट को तेजी से कवर कर रही है।
Railway Notification Live: RRB NTPC Result Date, RRC Group D Exam admit card here
बता दें, 15 दिसंबर को आवेदन सुधार लिंक एक्टिवेट किया जाने वाला है। यह लिंंक किन उम्मीदवारों के लिए है इसके लिए ब्लॉग पर नजर बनाए रहें। एनटीपीसी सीबीटी 1 रिजल्ट के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दूसरा चरण सीबीटी 14 से 18 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा।
Sarkari Naukri LIVE: Check Railway, Bank, SSC, Army, Other Latest Jobs Notification
एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम इस फॉर्म में आएंगे
एनटीपीसी सीबीटी 1 परिणाम पीडीएफ फॉर्म में उपलब्ध कराए जाएंगे और इसमें योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। यदि वे रोल नंबर नहीं खोज पाते हैं या आसानी से खोजना चाहते हैं तो ctrl+f दबाएं और रोल नंबर पेस्ट करें।
रेलवे की आधिकारिक घोषणा, तारीख कर लें नोट
सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी 2021 का परिणाम 15 जनवरी तक जारी किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए सीबीटी फेज 2 का आयोजन 14 से 18 फरवरी तक किया जाएगा।
यहां चेक करें सीबीटी 1 के परिणाम
आवेदकों को लंबे समय से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 के परिणाम का भी इंतजार था। ऐसे में नए अपडेट के अनुसार रिजल्ट 15 जनवरी, 2022 तक जारी होने की उम्मीद है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी एनटीपीसी के लिए आवेदन किया है वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in और अन्य क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कॉमन टिप्स करेंगे आपकी तैयारी में मदद
- शुरुआत हमेशा बेसिक से करें। पहले अपने बेसिक्स पर काम करें, यदि प्रतियोगिता वाली किताबें नहीं है तो 12वीं कक्षा तक की किताबों से तैयारी शुरू करें।
- प्रतिदिन कम से कम 3-4 घंटे अभ्यास करें। बिना प्लानिंग कुछ न करें, इससे ज्यादातर लोगों की कोशिशें विफल हो जाती हैं।
- उन विषयों पर ध्यान केंद्रित करें जो अधिक कठिन हैं और उन विषयों पर कम समय दें जो आपके लिए आसान हैं।
- मैथ्स के मामलें में सूत्र ज्यादा से ज्यादा याद होने चाहिए और समय बचाने के लिए शॉर्टकट पता होना चाहिए।
- हर फॉर्मूले के पीछे के तर्क को समझें, इससे फॉर्मेूला भी याद हो जाएगा।
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को हल करें और गति और सटीकता के लिए मॉक टेस्ट का अभ्यास करें।
RRB NTPC CBT 2: इन सेक्शन के सवालों पर दें ध्यान
आरआरबी ने 28 दिसंबर 2020 से 31 जुलाई 2021 तक एनटीपीसी सीबीटी 1 के सातों चरणों का आयोजन किया था। परीक्षा के लिए केवल दो महीने शेष हैं, ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने के लिए आपको स्कोरिंग सब्जेक्ट पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उम्मीदवारों को चाहिए सीबीटी -2 परीक्षा की तैयारी शुरू करें।
| सेक्शन | प्रश्नों की संख्या |
| सामान्य जागरूकता | 50 |
| गणित | 35 |
| जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 35 |
| कुल | 120 |
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
1 - आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
2 - अब 'परीक्षा तिथि और शहर की सूचना / मुफ्त यात्रा प्राधिकरण / सीबीटी 2 के लिए ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें।
3 - विवरण, उपयोगकर्ता आईडी, पंजीकरण संख्या और पासवर्ड, जन्म तिथि भरें।
4 - परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5 - आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करें। भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
कब मिलेंगे एडमिट कार्ड
आरआरबी एनटीपीसी परिणाम घोषित होने के बाद, आरआरबी उन उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र जारी करेगा जिन्होंने पहले सीबीटी में क्वालीफाई किया है। एनटीपीसी सीबीटी -2 एडमिट कार्ड जल्द ही आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से उम्मीदवारों को जारी किए जाएंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण विवरण का उपयोग करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।
फरवरी में होगी दूसरी कंप्यूटर आधारित परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) का कहना है कि आरआरबी एनटीपीसी भर्ती की दूसरी कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 14-18 फरवरी को होनी है। बोर्ड ने यह भी बताया कि COVID-19 की आक्रामक दूसरी लहर के कारण पहले CBT के सातवें चरण में देरी हुई। परीक्षा कार्यक्रम के दौरान कोरोना से बचाव के लिए इससे संबंधित प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
उम्मीदवार इन विषयों पर दें ध्यान
जलवायु परिवर्तन, राजनीतिक कदम, शासन, ऐतिहासिक आविष्कार, वैज्ञानिक आविष्कार, अर्थव्यवस्था, राजनीति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, और खेल पर समाचारों पर ध्यान दें। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के बारे में अपडेट रहें। मॉक टेस्ट का अभ्यास रोजाना करें, इससे पेपर देने की गति में बढ़ोतरी होगी।
करेंट अफेयर्स पर ऐसे बढ़ाएं जागरुकता
करेंट अफेयर्स से अपडेट रहने के लिए सबसे बढ़िया, सस्ता व अच्छा तरीका है अखबार और मैगजीन पढ़ना शुरू करें। करेंट अफेयर्स और सामान्य जागरूकता के लिए अंग्रेजी अखबार जैसे द हिंदू, द इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया आदि का अनुसरण किया जा सकता है। जीके ब्लॉग देखने की आदत लाएं, बेकार के एप हटाकर न्यूज एप मोबाइल में रखें, इससे ज्ञान की गहराई बढ़ाने में मदद मिलेगी।
उम्मीदवार ओवरआल पर्सेंटेज बढ़ाने के लिए चुने ये विकल्प
उम्मीदवार तैयारी में जुट गए हैं उन्हें बता दें, जनरल अवेयरनेस एक ऐसा विषय है, जिसके जरिये अच्छे नंबर स्कोर किए जा सकते हैं। यह विषय ओवरआल पर्सेंटेज को बढ़ाने में मदद कर सकता है और ब्रॉड होने के बावजूद, इस विषय की आसानी से तैयारी की जा सकती है।
कब तक आएगा रिजल्ट
आरआरबी एनटीपीसी का पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट 7 चरणों में आयोजित किया गया था और परिणाम 15 जनवरी से पहले घोषित किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सीबीटी -2 परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
कैसे करें उत्तर मध्य रेलवे में रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन?
हाल ही में यह नोटिफिकेशन जारी हुआ था कि उत्तर मध्य रेलवे में स्पोर्ट्स कोटा के तहत रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही है। उत्तर मध्य रेलवे में काम करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrcpryg.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसके साथ उम्मीदवारों को 500 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। लेकिन आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को सिर्फ 250 रुपए आवेदन शुल्क देने होंगे।
कैसे होंगे आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के सवाल?
अगर आप आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा देने वाले हैं तो आपको जनरल साइंस, गणित, जनरल इंटेलिजेंस और रिजनिंग, जनरल अवेयरनेस और करंट अफेयर्स की तैयारी जरूर करनी चाहिए।
कितने चरणों में होगी आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा?
आरआरबी जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी 2021 की परीक्षा तारीख का ऐलान कर सकता है। यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड होने वाली है। इस परीक्षा का सबसे पहला चरण फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अंत में मेडिकल परीक्षा है।
कहां से करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा की तिथि जल्द जारी हो सकती है। नए नोटिफिकेशन के अनुसार, एडमिट कार्ड 15 जनवरी 2022 से पहले जारी होगा। उम्मीदवार आरआरबी के रीजनल वेबसाइट पर अपने यूजर और पासवर्ड के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कब जारी होंगे आरआरबी ग्रुप डी 2021 के मॉक टेस्ट?
नियमों के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी 2021 का एडमिट कार्ड परीक्षा तारीख से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने से पहले उम्मीदवारों के लिए एग्जाम सिटी, परीक्षा तारीख, मॉक टेस्ट और ट्रैवल पास चेक करने का लिंक एक्टिवेट होगा।
कब आएगा आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड?
हाल ही में आरआरबी ग्रुप डी 2021 का नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड 15 जनवरी 2022 से पहले जा रही हो सकता है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी के आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
किन पदों पर होगा चयन?
जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी 2021 की परीक्षा की तारीख और एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा का नोटिफिकेशन वर्ष 2019 में जारी किया गया था। इस परीक्षा के तहत ट्रेक मेंटेनर ग्रेड 4, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों में सहायक के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
कितने रिक्त पदों पर होगी भर्ती
आरआरबी ग्रुप डी 2021 का नोटिफिकेशन वर्ष 2019 में जारी किया गया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही आरआरबी ग्रुप डी का एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 103769 रिक्त पदों पर भर्ती होगी।
सामने आया आरआरबी का नया नोटिफिकेशन
हाल ही में आरआरबी का नया नोटिफिकेशन सामने आया है जिसमें एनटीपीसी के परिणाम को लेकर नया अपडेट मिला है। आरआरबी एनटीपीसी का परिणाम 15 जनवरी से पहले जारी किया जा सकता है।
रीजनल वेबसाइट पर जारी होंगे एडमिट कार्ड
ग्रुप डी की परीक्षा संभावित रूप से 23 फरवरी से शुरू होगी। रेलवे की ग्रुप डी परीक्षा की एग्जाम सिटी, डेट और SC/ST ट्रेवल अथॉरिटी को एग्जाम से 10 दिन पहले चेक और डाउनलोड किया जा सकेगा। इसके बाद रेलवे भर्ती बोर्ड की सभी रीजनल वेबसाइट्स पर एग्जाम से 4 दिन पहले परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी होगा।
15 दिसंबर से एक्टिवेट होगा सुधार लिंक
रेलवे भर्ती बोर्ड उन आवेदनकर्ताओं को दोबारा मौका देने जा रहा है जिनके आवेदन अमान्य फोटो व सिग्नेचर अपलोड करने संबंधी गलती के चलते खारिज कर दिए गए थे। वे गलती को सुधार सकेंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से एप्लीकेशन फॉर्म में मोडिफिकेशन लिंक 15 दिसंबर से खुलेगा। इसके जरिए आवेदनकर्ता अपनी सही फोटो और सिग्नेचर स्कैन करके दोबारा अपलोड कर सकेंगे। बताया जाता है कि 485607 आवेदन पत्र रिजेक्ट किए गए थे।
RRB परीक्षा के लिए इन उम्मीदवारों को मिलेगी सुविधा
जिन भी उम्मीदवारों का आवेदन गलत फोटो और साइन की वजह से निरस्त कर दिया गया था, वह अब मॉडिफिकेशन लिंक के माध्यम से 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। एडमिट कार्ड रिलीज होते ही अपने से संबंधित जानकारियों को ध्यान से चेक कर लें। कौन सी जानकारियां चेक करनी चाहिए, उनका विवरण नीचे दिया गया है।
27 दिसंबर 2021 तक ऑनलाइन करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार 27 दिसंबर 2021 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लिकेशनन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के लिए आवेदन का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
कितनी है RRB आवेदन की फीस?
सभी उम्मीदवारों के लिए - 500/ रुपये-
एससी / एसटी / भूतपूर्व सैनिक / पीडब्ल्यूडी / अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस- 250/- रुपये
RRB में उम्मीदवारों के लिए आवेदन
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की भर्ती में इच्छुक उम्मीदवार 27 दिसंबर 2021 तक या उससे भी पहले ऑनलाइन मोड में पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन जमा करने के बाद, उम्मीदवार भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का प्रिंटआउट भी निकाल सकते हैं।
RRB परीक्षा का क्राइटीरिया
पात्रता के योग्य उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए बुलाया होगा और परीक्षण के बाद भर्ती के अगले चरण के लिए केवल फिट उम्मीदवार (40 में से 25 या अधिक अंक प्राप्त करने वालों) का मूल्यांकन होगा। ट्रायल कमेटी की ओर फिट नहीं घोषित किए गए जाने पर उम्मीदवारों का मूल्यांकन भर्ती समिति की ओर से आगे नहीं होगा।
RRB परीक्षा आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की शुरुआत: 13 दिसंबर 2021
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 दिसंबर 2021
आवेदन सुधार लिंक चार दिन बाद होगा एक्टिवेट
आरआरबी ने 26 नवंबर को आधिकारिक तौर पर कहा कि जल्द ही एक आवेदन सुधार लिंक एक्टिवेट किया जाएगा, इसके बाद सीबीटी 1 रिजल्ट तारीख की घोषणा की जाएगी।
इसी दौरान ग्रुप डी परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी गई है और यह परीक्षा 23 फरवरी के लिए निर्धारित है। उम्मीदवार नए अपडेट के लिए इस ब्लॉग पर नजर बनाए रहें क्योंकि हमारी टीम हर अपडेट को तेजी से कवर कर रही है।
19 फरवरी को आ सकता है ग्रुप डी परीक्षा एडमिट कार्ड
इससे पहले, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा अप्रैल से जून 2021 तक आयोजित होने वाली थी, हालांकि, कुछ राज्यों में COVID-19 प्रतिबंधों के कारण व कुछ अन्य मामलों की वजह से भी इसे स्थगित कर दिया गया था। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2021 परीक्षा शुरू होने से चार दिन पहले जारी किया जाएगा। ग्रुप डी परीक्षा फरवरी में निर्धारित है।
फिर आया नया नोटिफिकेशन, इस तारीख को आएगा परिणाम
आरआरबी एनटीपीसी का पहला चरण कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी -1) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था और परिणाम 15 जनवरी से पहले घोषित किया जाएगा। चूंकि परीक्षा के लिए केवल दो महीने शेष हैं, उम्मीदवारों को चाहिए सीबीटी -2 परीक्षा की तैयारी शुरू करें।
26 दिसंबर तक फोटो और हस्ताक्षर करें अपलोड
उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र की स्थिति की जांच कर सकते हैं और 26 दिसंबर 2021 तक फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं। 4,85,607 उम्मीदवारों के लिए फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को फिर से अपलोड करने के लिए संशोधन लिंक 15 दिसंबर, 2021 को उपलब्ध कराया जाएगा।
15 दिसंबर को एक्टिवेट होगा यह लिंक
आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा 23 फरवरी, 2022 से अस्थायी रूप से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र 2021 की स्थिति और संशोधन लिंक 15 दिसंबर को सक्रिय किया जाएगा।
कई चरणों में होंगे एग्जाम
रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 23 फरवरी 2022 से विभिन्न चरणों में शुरू होंगी। इस भर्ती के तहत 1.03 लाख वैकेंसी भरी जाएंगी। ग्रुप डी पदों पर भर्ती के लिए 1 करोड़ 15 लाख लोगों ने आवेदन किया था। परीक्षा केंद्र एवं अन्य जरूरी डिटेल एग्जाम डेट से 10-10 दिन पहले जारी किए जाएंगे। जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से चार-चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।
14 से 18 फरवरी रेलवे की होनी है यह परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) परीक्षा के दूसरे चरण के लिए संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार http://www.rrbcdg.gov.in पर जाएं।
यह है चार दिन आने वाला आरआरबी का नया अपडेट
कुल 4,85,607 उम्मीदवारों के आवेदन अमान्य फोटोग्राफ और/या हस्ताक्षर के आधार पर खारिज कर दिए गए थे, उनके लिए संशोधन लिंक 15 से 26 दिसंबर तक आरआरबी की आधिकारिक साइट पर लाइव होने जा रहा है।
देखें नई आधिकारिक घोषणा
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरसी ग्रुप डी भर्ती 2019 (स्तर 1 परीक्षा) के लिए परीक्षा तिथि अधिसूचित की है। नोटिस के अनुसार, परीक्षा 23 फरवरी से कई चरणों में शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक घोषणा - rrbcdg.gov.in पर देख सकते हैं।
तैयारी शुरू करने से पहले रखें तीन बातों का ध्यान
तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और पाठ्यक्रम को समझना चाहिए।
उम्मीदवारों को अपनी तैयारी के प्रति खुद को केंद्रित और स्पष्ट रखने की आवश्यकता है
हर मॉक टेस्ट के बाद गलतियों से सीखें
सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के लिए आरआरबी ग्रुप डी तैयारी टिप्स
यह खंड एक उम्मीदवार के सामान्य ज्ञान कौशल का आकलन करता है। इस खंड में अधिकतम प्रश्न विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, संस्कृति, व्यक्तित्व, अर्थशास्त्र, राजनीति आदि में करंट अफेयर्स के विषयों से पूछे जाते हैं। उम्मीदवारों को हाल की घटनाओं के बारे में खुद को अपडेट रखना चाहिए। इसके लिए प्रतिदिन करेंट अफेयर्स वीडियो देखें, समाचार पत्र पढ़ें, महत्वपूर्ण बिंदुओं को नोट करें और नियमित आधार पर उनका रिवीजन करें।
सामान्य बुद्धि और तर्क के लिए आरआरबी ग्रुप डी तैयारी टिप्स
सामान्य बुद्धि और तर्क के लिए आरआरबी ग्रुप डी तैयारी टिप्स
रीजनिंग सेक्शन विशाल होने के कारण कई विषय शामिल हैं। इस खंड में बेहतर प्रदर्शन करने का एकमात्र तरीका विषयों की गहन समझ और नियमित अभ्यास है।
निम्नलिखित बातों को ध्यान रखें-
पहेलियों को हल करके तार्किक कौशल को मजबूत करें
अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से इस खंड का अभ्यास करें
गणित के लिए आरआरबी ग्रुप डी तैयारी टिप्स
सबसे पहले शॉर्टकट तरीके सीखें
फॉर्मेूले और कॉन्सेप्ट समझें
तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए मॉक टेस्ट का प्रयास करें
अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन क्षेत्रों में सुधार की दिशा में काम करें
सामान्य विज्ञान के लिए आरआरबी ग्रुप डी तैयारी टिप्स
उम्मीदवार यहां से करें शुरुआत
महत्वपूर्ण विषयों को नोट डाउन करें
प्रत्येक विषय के कॉन्सेप्ट को समझें
रटने की आदत न डालें
जो जो पढ़ते जाएं, उसी दिन रिवाइज करते जाएं
सैंपल पेपर्स या पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से प्रश्नों को हल करें
इस तारीख तक कर सकते हैं फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की जांच
उम्मीदवार 26 दिसंबर तक अपने आवेदन पत्र की स्थिति की जांच कर सकते हैं और फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड कर सकते हैं। फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को फिर से अपलोड करने के लिए संशोधन लिंक 4,85,607 उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिनके आवेदन पत्र अमान्य तस्वीरों और हस्ताक्षरों के आधार पर खारिज कर दिए गए थे।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती में चार दिन बाद आएगा यह अपडेट
आरआरबी ग्रुप डी 2021 परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गई है। पहले चरण की सीबीटी परीक्षा 23 फरवरी, 2022 से अस्थायी रूप से कई चरणों में आयोजित की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी आवेदन पत्र की स्थिति और संशोधन लिंक 15 दिसंबर को सक्रिय किया जाएगा।
मैथ्स की तैयारी में शामिल करें यह विषय
मैथ्स में पहले चरण के सीबीटी में 30 प्रश्न और दूसरे चरण के सीबीटी में 35 प्रश्न हैं। संख्या प्रणाली, दशमलव, भिन्न, LCM, HCF, अनुपात और अनुपात, प्रतिशत, क्षेत्रमिति, समय और कार्य, समय और दूरी, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ और हानि, प्रारंभिक बीजगणित, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, प्रारंभिक सांख्यिकी से प्रश्न पूछे जाते हैं।
निरस्त हुए इतने आवेदनों को मॉडिफिकेशन लिंक से होगा लाभ
आधिकारिक रूप से मिली सूचना के अनुसार लगभग 4,85,607 उम्मीदवारों के आवेदन निरस्त हुए। इसकी वजह गलत हस्ताक्षर और फोटोग्राफ होना था। हालांकि उम्मीदवारों को फिर से मौका दिया गया है और अब 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक अपने आवेदन में सुधार किया जा सकता है।
RRB ग्रुप D परीक्षा में इन विषयों से होंगे सवाल
RRB की ग्रुप D परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, जनरल साइंस, मैथमेटिक्स और करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं।
कब एक्टिव होगा मॉडिफिकेशन लिंक
आरआरबी के जिन उम्मीदवारों का आवेदन गलत हो गया था या आवेदन में फोटो और हस्ताक्षर की वजह से निरस्त कर दिया गया था, उनके लिए आवेदन में हुई गलती सुधारने के लिए 15 दिसंबर 2021 को आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर मॉडिफिकेशन लिंक एक्टिवेट होगा।
कितने दिन पहले मिलेगा ट्रैवल पास
एग्जाम सिटी / तारीख और एससी / एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल पास डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा के 10 दिन पहले आरआरबी की रीजनल वेबसाइट यानी क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किया जा सकेगा।
सेंट्रल रेलवे में खाली पदों का विवरण
आरआरबी की प्रक्रिया के माध्यम से लेवल 2 के 2 पद और लेवल 1 के 10 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा।
कोविड-19 स्थितियों पर हो सकते हैं दिशा-निर्देश
एडमिट कार्ड से जुड़े निर्णय और परीक्षा स्थिति पूरी तरह से मौजूदा स्थितियों और कोविड -19 महामारी के लिए जारी सरकारी दिशानिर्देशों पर निर्भर करेगा। उम्मीदवार परीक्षा शहर की जांच कर सकेंगे और परीक्षा शुरू होने से 10 दिन पहले अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के यात्रा प्राधिकरण को डाउनलोड कर सकेंगे। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2021 से 4 दिन पहले एडमिट कार्ड लिंक सक्रिय हो जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट करते रहें चेक
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती प्रक्रिया पर ताजा अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स को ही देखें। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2021 के बारे में ज्यादा अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट देखते रहिए।
आरआरबी ग्रुप D परीक्षा की तारीख घोषित
रेलवे भर्ती बोर्ड, आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 8 दिसंबर, 2021 को जारी की गई है। बोर्ड ने विभिन्न स्तर 1 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर अधिक विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
हो रहे हैं कंफ्यूज, तो rrb ntpc cbt 2 मैथ्स प्रिपेरेशन की यहां से करें शुरुआत
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक्स
समानता
वर्गीकरण
खून का रिश्ता
दिशा
विश्लेषणात्मक
विचार
युक्तिवाक्य
कथन तर्क
मान्यता
रीजनिंग में स्मार्ट तरीके से बढ़ें आगे
उम्मीदवारों को समझने की जरूरत है कि कौन सा विषय महत्वपूर्ण है अथवा नहीं।
पहेलियों को हल करके तार्किक कौशल को मजबूत करें
अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए नियमित रूप से रीजनिंग का अभ्यास करें
रिवीजन पर ध्यान दें क्योंकि यह उम्मीदवारों को अपने कमजोर क्षेत्रों की पहचान करने में मदद करेगा
उम्मीदवारों को मॉक टेस्ट का प्रयास करना चाहिए
गणित विषय के लिए महत्वपूर्ण टॉपिक पर करें फोकस
गणित विषय के लिए यह हैं जरूरी टॉपिक -
बोडमास
प्रतिशत
अनुपात और अनुपात
समय और कार्य
प्रतिशत
चक्रवृद्धि ब्याज और साधारण ब्याज
बीजगणित
ज्यामिति
त्रिकोणमिति
ग्रुप डी मैथ्स तैयारी में रखें इस बात का ध्यान
परीक्षा के लिए अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने के लिए मॉक टेस्ट का प्रयास करें
उम्मीदवार प्रतिदिन अभ्यास करें
अपनी कमजोरियों को पहचानें और उन क्षेत्रों में सुधार की दिशा में काम करें
रणनीति बनाने के लिए अनुभवी व सफल लोगों की राय जानें
गणित के लिए आरआरबी ग्रुप डी तैयारी की शुरुआत ऐसे करें
इस खंड में कुल 25 प्रश्न पूछे जाते हैं। उम्मीदवार इस खंड के लिए नीचे दिए गए सुझावों का पालन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को प्रश्नों को हल करने के शॉर्टकट तरीके सीखें, क्योंकि यह विषय पूरा समय प्रबंधन का खेल है।
फॉर्मेूलों और कॉन्सेप्ट को समझकर करें तैयारी की शुरुआत
जनरल साइंस के लिए शुरुआती कदम
सैंपल पेपर्स या पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों से प्रश्नों को हल करें
जो भी पढ़ते जाएं, उसी दिन अध्यायों को रिवाइज करने के लिए समय जरूर निकालें
जनरल साइंस
इस खंड के प्रश्न कक्षा 10 और 12 के स्तर के हैं। विषयों को समझने के लिए उम्मीदवार अपनी हाई स्कूल की किताबों का उल्लेख कर सकते हैं। विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण अध्यायों का रिवीजन करें। सामान्य विज्ञान की तैयारी की शुरुआत ऐसे करें
महत्वपूर्ण विषयों को नोट करें
प्रत्येक विषय का कॉन्सेप्ट समझें
विषय और अंक
आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा पैटर्न 2021 के अनुसार, सीबीटी में चार खंड शामिल हैं, सामान्य विज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, और सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स। परीक्षा के लिए कुल अंक 100 हैं। उम्मीदवार अभी से तैयारी तेज कर दें, क्योंकि यह सबसे बड़े मौके में से एक है।
इस कैटेगरी में होगा चयन
रेलवे भर्ती बोर्ड की गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां या आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा भारतीय रेलवे के विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे और उत्पादन इकाइयों में गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों (एनटीपीसी) के तहत Graduate and Undergraduate posts के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित की जा रही है।
सीबीटी 2 की तैयारी कर दे शुरू
RRB NTPC’s first stage Computer Based Test (CBT-1) 28 दिसंबर, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक 7 चरणों में आयोजित किया गया था और परिणाम 15 जनवरी तक घोषित किए जाएंगे। चूंकि परीक्षा के लिए केवल दो महीने शेष हैं, उम्मीदवारों को चाहिए सीबीटी -2 परीक्षा की तैयारी शुरू करें।
सीबीटी 2 की तैयारी शुरू, 14 से 18 फरवरी होगी परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) परीक्षा के लिए संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। नोटिस के अनुसार, परीक्षा 14 से 18 फरवरी, 2022 तक आयोजित होने वाली है।
द्वितीय चरण सीबीटी के बारे में जानें
द्वितीय चरण सीबीटी
| Sections | Number of questions |
|---|---|
|
General Awareness |
50 |
|
Mathematics |
35 |
|
General Intelligence and Reasoning |
35 |
|
Total |
120 |


