CBSE 10th, 12th Result 2022: जानिए कब जारी होंगे सीबीएसई 10वीं, 12वीं के रिजल्‍ट और किन वेबसाइट पर कर सकेंगे चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 4, 2022, 07:09 AM IST

CBSE Class 10th Result 2022 Today on www.cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, cbse.nic.in, parikshasangam.cbse.gov.in: सीबीएसई टर्म 2 के रिजल्‍ट का लाखों परीक्षार्थियों को बेसब्री से इंतजार है। माना जा रहा है कि बोर्ड इस महीने परिणाम की घोषणा करने वाली है।

google

CBSE Class 10 and 12 Result 2022 date: सीबीएसई टर्म 2 के कक्षा 10वीं, 12 के परिणाम जल्‍द ही जारी होने की संभावना है। कई मीडिया रिपोर्टों का दावा है कि कक्षा 10 के नतीजे 4 जुलाई और कक्षा 12 के परिणाम 10 जुलाई तक घोषित किए जा सकते हैं। हालांकि कुछ अन्‍य रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि बोर्ड टर्म 2 के परिणाम जुलाई के आखिरी सप्‍ताह तक जारी कर सकता है। अभी रिजल्‍ट जारी करने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड के अधिकारियों ने बताया है कि मूल्यांकन प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में परिणाम इस महीने के अंत तक घोषित किए जाएंगे। रिजल्‍ट जारी करने से पहले सीबीएसई की ओर से इसकी आधिकारिक सूचना जारी की जाएगी। जिसमें नतीजे की तारीख और समय का जिक्र हो सकता है। 

End of Feed