CBSE Board Class 10th Result 2022 date and Time: सीबीएसई बोर्ड 10वीं के 21 लाख छात्रों के रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि, बोर्ड कल यानी 4 जुलाई को दोपहर तक कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। वहीं हाल ही में बोर्ड ने (CBSE Board Class 10th Result 2022 Latest News) परीक्षा संगम पोर्टल लॉन्च कर दिया है। इससे साफ होता है कि बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी है। हालांकि सीबीएसई ने अब तक रिजल्ट से संबंधित कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, इससे संबंधित अधिसूचना जारी होते ही छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद परीक्षा परिणाम सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.com पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में व कुल मिलाकर 33 प्रतिशत अंक चाहिए होंगे। ध्यान रहे दो से अधिक विषयों में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आने पर छात्र फेल माने जाएंगे। बता दें पिछली बार कोरोना वायरस के चलते सीबीएसई ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी, छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत किया गया था। लेकिन इस बार बोर्ड ने प्रदेश सरकार के आदेश के बाद 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड पर आयोजित की थी। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
CBSE Board Class 10th Result 2022, ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सीबीएसई बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए, सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर CBSE Class 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज खुल जाएगा, यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ चेक करें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर पीडीएफ डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
इसके अलावा छात्र एसएमएस के माध्यम से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए सबसे पहले अपने फोन के मैसेज बॉक्स पर जाएं। अब CBSE10 टाइप कर स्पेश दें और रोल नंबर दर्ज कर 5676750 पर भेज दें। टेक्स्ट के तौर पर रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा। बता दें बोर्ड ने यह निर्णय रिजल्ट जारी होने के बाद साइट क्रैश हो जाने के कारण लिया है।
यहां मिलेगी ओरिजिनल मार्कशीट
बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्ट जारी होने के 10 से 15 दिनों के भीतर छात्रों के संबंधित स्कूल में ओरिजिनल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। इस बीच यदि आप किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहते हैं तो इंटरनेट पर जारी अंकपत्र से एडमिशन ले सकेंगे।
इन प्रश्नों में मिलेंगे पूरे मार्क्स
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार कोरोना वायरस के चलते टर्म -2 की परीक्षा के लिए सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती की थी, लेकिन इसके बावजूद पेपर में सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछे गए थे। हालांकि बोर्ड ने मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों को सिलेबस से बाहर पूछे गए प्रश्नों में पूरे मार्क्स देने का निर्देश दिया था। ऐसे में जिन छात्रों ने ऐसे प्रश्नों को अटेम्प्ट किया होगा, उन्हें पूरे मार्क्स मिलेंगे।

