एजुकेशन

BITS Pilani: मिलिए पंकज पटेल से, जिस कॉलेज से की पढ़ाई होकर बने सफल, उसे दान किए 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर, पढ़ें दिलचस्प कहानी

BITS Pilani Latest News: मिलिए पंकज पटेल से, जिन्होंने बखूबी तरीके से सीखने व कामयाब होने की ऋण उतारा है। इन्होंने जिस कॉलेज से पढ़ाई की, जिंदगी में सफल व अमीर बनने के बाद उसी कॉलेज को 1 मिलियन अमेरिकी डॉलर दान कर दिए।

Image

बिट्स पिलानी के पूर्व छात्र पंकज पटेल

BITS Pilani Pankaj Patel: आपने BITS Pilani इंस्टीट्यूट के बारे में सुना होगा। आज इससे जुड़ी एक दिलचस्प कहानी सुनिये। भारत के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में से एक BITS Pilani को एक मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 8,69,35,430 भारतीय रुपये का बड़ा दान मिला है, यहां केवल दान की रकम नहीं देखिए बल्कि जिन्होंने दान किया है, उन्होंने 1970-75 में यही से पढ़ाई की थी। मिलिए पंकज पटेल नाम की शानदार शख़्सियत से।

पंकज पटेल इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं, वे जाने माने उद्यमी (Entrepreneur) है। उन्हें 40 साल से भी ज्यादा का अनुभव है।

कौन हैं पंकज पटेल

बिट्स पिलानी (भारत में एक निजी डीम्ड विश्वविद्यालय) को 1970-75 बैच के पूर्व छात्र पंकज पटेल से 1 मिलियन डॉलर (US $ 1 million) के योगदान के साथ 100 मिलियन डॉलर का एंडोमेंट फंड (US $100 Million endowment fund) भी मिला है। पटेल अमेरिका की एक टेक कंपनी Nile (Bay Area, USA) के संस्थापक और सीईओ हैं।

Nile की स्थापना से पहले पटेल March Capital के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने सिस्को सिस्टम्स में कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य विकास अधिकारी के रूप में भी काम किया। बिट्स पिलानी के कुलपति प्रोफेसर वी रामगोपाल राव ने कहा, "यह योगदान संस्थान के विकास और विकास के लिए हमारे पूर्व छात्रों की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।"

BITS पिलानी से किया था ग्रेजुएशन

पंकज पटेल 1975 में इसी संस्थान से स्नातक हुए थे। पटेल ने कहा, 'BITS पिलानी ने तकनीक और नेतृत्व में मेरी यात्रा की नींव रखी। इस अद्भुत संस्थान को आर्थिक रूप से योगदान देने से नई पीढ़ी के छात्रों को और सुविधा व एडवांस होने का मौका मिलेगा, जिससे उनके विचार और इनोवेशन और अच्छे होंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article