BSEB STET 2024 Application Date Extended: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड की तरफ से स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (Bihar STET 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है है। इस संबंध में बिहार बोर्ड की तरफ से एक नोटिफिकेशन भी जारी हुआ है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार एसटीईटी के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 फरवरी 2024 से जारी है। इसमें आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली थी, लेकिन एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट को 1 मार्च 2024 तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द आवेदन कर लें।
Bihar STET 2024 के लिए कैसे करें अप्लाई?
- बिहार STET में रजिस्ट्रेशन करने के लिए पहले ऑफिशियल वेबसाइट api.bsebstet2024.com पर जाएं।
- वेबसाइट पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद Bihar State Eligibility Test BSEB STET 2024 Apply Online Form के लिंक पर जाना होगा।
- आगे मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
- आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
सिंगल पेपर के लिए एप्लीकेशन फीस
इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन फीस जमा करना जरूरी है। जारी नोटिफिकेशन के तहत सिंगल पेपर में आवेदन करने के लिए जनरल, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को फीस के तौर पर 960 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, SC-ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 760 रुपये है।
दोनों पेपर के लिए फीस
दोनों पेपर की फीस की बात करें तो बिहार एसटीईटी 2024 में दोनों पेपर में आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और EWS वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए फीस 1440 रुपये है। एससी-एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए फीस 1140 रुपये तय हैं। फीस का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं।
