Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key Pdf Download Link: बिहार सक्षमता परीक्षा 2024 से जुड़ा बड़ा अपडेट जारी हो गया है। बिहार बोर्ड ने सक्षमता परीक्षा उत्तर कुंजी जारी कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक साइट
Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key Pdf देखने के लिए अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
अगर किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई आपत्ति यानी ऑब्जेक्शन करना चाहता है तो वे 17 मार्च 2024 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति आपत्ति के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये भरने होंगे। बता दें, इससे पहले पहले आंसर-की 12 मार्च 2024 को जारी होनी थी।
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा के बारे में
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा 26 फरवरी से 6 मार्च तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित हुई थी। परीक्षा दो शिफ्टों में सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक और दोपहर तीन बजे से 5.30 बजे तक चली थी।
कैसे देखें बिहार सक्षमता परीक्षा की आंसर की
- सबसे पहले bsebsakshamta.com/login पर जाएं।
- अब Mobile Number और Password डालकर लॉगइन करें।
- क्लिक करते ही Bihar Sakshamta Pariksha Answer Key Pdf खुल जाएगी।
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा रिजल्ट कब जारी होगा? - BSEB Bihar Sakshamta Pariksha Result Date Time
बीएसईबी सक्षमता परीक्षा रिजल्ट (BSEB Bihar Sakshamta Pariksha Result) इसी माह जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के दौरान जिला स्तर पर अंगूठे के निशान का मिलान किया जा सकता है।
