Bihar Police Paper Leak, CSBC Bihar Police Constable Exam 2023 Cancelled: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। सेंट्रल सेलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (CSBC) ने पेपर लीक की वजह से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (CSBC Bihar Police Constable Exam 2023) को रद्द कर दिया है। सीएसबीसी अध्यक्ष एसके सिंघल ने बताया कि कई केंद्रों पर प्रश्नों के उत्तर पहले ही प्राप्त कर लिए गए थे। इस वजह से कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
CSBC Bihar Police Paper Leak: दोनों पालियों की परीक्षा रद्द
सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर, 1 अक्टूबर, 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को होनी थी। हालांकि, पेपर लीक की वजह से 1 अक्टूबर की दोनों पालियों की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसी के साथ बोर्ड ने आगामी 7 अक्टूबर और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है।
Bihar Police Constable Exam 2023: नियुक्ति में देरी की आशंका
कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक योग्यता/ दक्षता परीक्षा के आधार पर होता है। बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा के बाद पीईटी नवंबर में आयोजित किया जाना प्रस्तावित था। वहीं, आगामी चार महीने में नियुक्ति मिलने की संभावना थी। हाालंकि, पेपर लीक होने की वजह से अब भर्ती प्रक्रिया में देरी होने की आशंका है।
CSBC Bihar Police Constable Exam 2023: कांस्टेबल के इतने पदों पर भर्ती
इस प्रक्रिया के माध्यम से बिहार पुलिस में कांस्टेबल के कुल 21391 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपए से 69100 रुपए महीने का वेतन दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
