एजुकेशन

Bihar School Closed: बिहार के पटना में 8वीं तक के स्कूल हुए बंद, भीषण ठंड के चलते जारी हुआ आदेश

Bihar Patna School Closed News: बिहार शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि चल रही शीतलहर और कड़ाके की ठंड के कारण कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 30 दिसंबर 2025 तक के लिए बंद कर दिए गए हैं।

Image

बिहार के पटना में 8वीं तक के स्कूल हुए बंद

Bihar Patna School Closed News: बिहार शिक्षा विभाग ने घोषणा की है कि चल रही शीतलहर और कड़ाके की ठंड के कारण स्कूल 30 दिसंबर 2025 तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। बता दें, ये आदेश कक्षा आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए है, (Patna School Closed News Today) जिसके अनुसार, 30 दिसंबर तक छात्रों को स्कूल जाने के लिए बेबस नहीं होना पड़ेगा।

इससे पहले क्या जारी हुआ था आदेश

Patna School Closed News: स्कूल बंद रखने आदेश छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिया गया है। कई जिला प्रशासनों ने स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने और क्लास के समय में बदलाव के आदेश जारी किए हैं।

बच्चों का स्वास्थ है प्राथमिकता

Patna School Closed Tomorrow: स्कूल की ये छुट्टियां बच्चों को खराब मौसम में बीमार होने से बचाने के लिए है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे स्कूल फिर से खुलने की तारीखों और बिहार स्कूल हॉलिडे दिसंबर 2025 दिशानिर्देशों के तहत जिलेवार निर्देशों पर लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक नोटिस नियमित रूप से देखते रहें।

Patna School Closed due to cold: आपको पता होगा, इससे पहले 26 दिसंबर तक का आदेश था। बाकी क्लासेस की टाइमिंग सुबह 10 बजे से दोपहर साढे़ तीन बजे तक रहेगी। इसके अलावा प्री बोर्ड और बोर्ड एग्जाम की विशेष कक्षाओं में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं होगा।

Kal ka mausam

School Closed in Patna Tomorrow: आपको बता दें पिछले 24 घंटों में बिहार का औसत न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। kal ka mausam भी ऐसा ही रहने की उम्मीद है। राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान गिरकर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि कई जिलों में दिन का तापमान भी 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। इसी कारण ‘शीत दिवस’ की स्थिति लोगों के लिए अधिक परेशानी का कारण बन रही है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article