एजुकेशन

Bihar School Holiday Calendar 2026: बिहार हॉलिडे लिस्ट जारी, 118 दिन बंद रहेंगे सरकारी स्कूल, दिवाली व छठ पूजा की 10 दिन की छुट्टी

Bihar School Holiday Calendar 2026 Pdf: बिहार में 2026 की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। आने वाले साल यानी 2026 में सबसे ज्यादा दिवाली एवं छठ पूजा के पर्व पर 10 दिनों का अवकाश रहेगा। यही नहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश (गर्मी की छुट्टियां) 20 दिनों का रहेगा। देखें पूरा शेड्यूल

Image

बिहार हॉलिडे लिस्ट जारी

Bihar School Holiday Calendar 2026 Pdf Download: बिहार में अगले साल पड़ेंगी बंपर छुट्टियां। बिहार के शिक्षा विभाग ने वर्ष 2026 के लिए शैक्षणिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार हॉलिडे कैलेंडर लिस्ट के अनुसार, पूरे साल कुल 75 दिन छुट्टी तय की गई है, जिसमें 10 रविवार भी शामिल हैं। आने वाले साल यानी 2026 में सबसे ज्यादा दिवाली एवं छठ पूजा के पर्व पर 10 दिनों का अवकाश रहेगा। यही नहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश (गर्मी की छुट्टियां) 20 दिनों का रहेगा।

118 दिन बंद रहेंगे स्कूल

बिहार के शिक्षा विभाग ने नया शैक्षिक कैलेंडर जारी किया है, जिसके अनुसार 2026 में बिहार के सरकारी स्कूल 118 दिन बंद रहेंगे। इसमें गर्मी की 20 दिन और सर्दी की 7 दिन छुट्टी शामिल है।

लगातार 10 दिन की छुट्टी

Bihar School Holiday Calendar 2026 Pdf के अनुसार, दीपावली, छठ, भैया दूज और अन्य त्योहारों के लिए लगातार 10 दिन अवकाश रहेगा। Bihar Holiday Calendar 2026 में 53 रविवार भी शामिल हैं। महिलाओं को हर महीने मिलने वाला 2 दिन या वर्ष में 24 छुट्टी इसमें शामिल नहीं है।

छुट्टियों में पूरा करना होगा होमवर्क

छुट्टियों में छात्रों को होमवर्क दिया जाएगा। स्कूल खुलने पर इसका मूल्यांकन होगा। शिक्षा विभाग के निदेशक (माध्यमिक) संजय आर ने अधिसूचना जारी की है। आदेश सभी सरकारी स्कूलों पर लागू होगा।

24 सार्वजनिक छुट्टी

Bihar Holiday Calendar 2026 के अनुसार, 24 सार्वजनिक छुट्टी पड़ेंगी, जबकि 31 वैकल्पिक अवकाश (निर्बंधित छुट्टियां) शामिल हैं। सार्वजनिक छुट्टियां 6 शुक्रवार और 3 सोमवार को पड़ रहे हैं।

साल 2026 का छुट्टी कैलेंडर, बिहार के स्कूलों में किस दिन रहेगा अवकाश; यहां देखें-

अवकाश का नाम तारीख अवकाश की संख्या
मकर संक्रांति 14 जनवरी 1
बसंत पंचमी 23 जनवरी 1
गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 1
संत रविदास जयंती01 फरवरी1
शब-ए-बारात04 फरवरी1
महाशिवरात्रि 15 फरवरी 1
होली 03–04 मार्च2
रमजान का अंतिम जुम्मा13 मार्च1
ईद-उल-फितर (ईद)21 मार्च1
बिहार दिवस 22 मार्च1
रामनवमी 27 मार्च1
महावीर जयंती 31 मार्च1
गुड फ्राइडे03 अप्रैल1
भीमराव अम्बेडकर जयंती 14 अप्रैल1
वीर कुंवर सिंह जयन्ती 23 अप्रैल1
जानकी नवमी 25 अप्रैल1
मई दिवस/बुद्ध पूर्णिमा 01 मई1
ईदूल जोहा (बकरीद)28 मई1
ग्रीष्मकालीन अवकाश 01–20 जून20
मुहर्रम27 जून1
कबीर जयंती 29 जून1
चेहल्लुम04 अगस्त1
स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त1
अंतिम श्रावणी सोमवार 24 अगस्त1
हजरत मो. साहब का जन्म दिवस 26 अगस्त1
रक्षाबंधन 28 अगस्त1
श्री कृष्ण जन्माष्टमी 04 सितंबर1
हरि तालिका तीज (तीज व्रत) 14 सितंबर1
अनन्त चतुर्दशी 25 सितंबर1
महात्मा गांधी जयन्ती02 अक्टूबर1
जीवित्पुत्रिका व्रत (जितिया) 05 अक्टूबर1
दुर्गा पूजा (कलश स्थापन) 11 अक्टूबर1
दुर्गा पूजा 17 अक्टूबर से 21 अक्टूब5
दीपावली/चित्रगुप्त पूजा/भैया दूज/छठ पूजा 07 नवंबर से 17 नवंबर10
गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर1
शीतकालीन अवकाश (क्रिसमस डे एवं गुरुगोविन्द सिंह जयन्ती) 25 दिसंबर से 31 दिसंबर7

नए साल में रविवार को छोड़ दिया जाए तो 65 दिन सरकारी स्कूलों में छुट्टी रहेगी। दिवाली एवं छठ पूजा के पर्व पर सबसे ज्यादा 10 दिनों का अवकाश रहेगा। इसके अलावा दुर्गा पूजा पर 6 दिन, होली पर 2 दिन और रक्षाबंधन, रामनवमी एवं बसंत पंचमी जैसे प्रमुख पर्वों पर एक-एक दिन की छुट्टी रहेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article