एजुकेशन

Bihar Amin, Clerk, Kanoongo Result 2024: जारी हुआ बिहार अमीन, क्लर्क और कानूनगो का रिजल्ट, इस लिंक से डायरेक्ट करें चेक

Bihar Amin, Clerk, Kanoongo Result 2024: बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने अमीन, कानूनगो, क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Image

Bihar Amin, Clerk, Kanoongo Result 2024: यहां देखें बिहार आमीन, क्लर्क और कानूनगो का फाइनल रिजल्ट

Bihar Amin, Clerk, Kanoongo Result 2024: बिहार डीएलआरएस अमीन समेत अन्य पदों पर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Amin Result 2024) खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने आमीन, कानूनगो, क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर भर्ती परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी कर (Bihar Amin Clerk Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (Bihar Kanoongo Result) सकते है। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षाएं 26 दिसंबर से 22 जनवरी 2024 तक आयोजित की गई थी।

Bihar Amin Result: कुल इतने पदों पर भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विशेष सर्वेक्षण अमीन के 4 हजार 244, सर्वेक्षण कानूनगो के 758, सर्वेक्षण लिपिक के 744 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Bihar Amin, Clerk, Kanoongo Result 2024 Download

  1. सबसे पहले bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Bihar Amin, Clerk, Kanoongo Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  4. सर्च बॉक्स में जाकर अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  5. यदि पीडीएफ में आपका नाम प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।

Bihar Amin Final Result: कितनी मिलेगी सैलरी

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड के असिस्टेंट सेटलमेंट ऑफिसर के पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को प्रतिमाह 59000 रुपये दिया जाएगा। कानूनगो के पदों पर भर्ती के लिए 36000 रुपये सैलरी होगी। वहीं क्लर्क के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को 25,000 रुपये दिया जाएगा।
TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article