एजुकेशन

Bihar DElED CET 2026: बिहार डीएलएड आवेदन की तारीख आगे बढ़ी, 24 जनवरी तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

बिहार डीएलएड रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब उम्मीदवार 24 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। ये एंट्रेंस एग्जाम शैक्षणिक सत्र 2026-28 में बिहार के अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Image

Bihar DElED CET 2026

Bihar DElED CET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड कंबाइंड एंट्रेंस एग्जाम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को खुशखबरी दी है। बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को फिर से बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 24 जनवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताते चलें कि इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 9 जनवरी 2026 तय की गई थी। मगर छात्रों की मांग और भारी बढ़ती भीड़ को देखते हुए आवेदन की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है। ये एंट्रेंस एग्जाम शैक्षणिक सत्र 2026-28 में बिहार के अलग-अलग सरकारी और प्राइवेट डीएलएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित किया जा रहा है।

परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या फिर उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हुई होनी चाहिए। इसके साथ ही सामान्य, ओबीसी और ईड्ब्ल्यूएस वर्ग के लिए कम से कम 50 प्रतिशत नंबर्स अनिवार्य हैं। एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 5 प्रतिशत की छूट के साथ-साथ 45 प्रतिशत नंबर्स होने जरूरी हैं।

ऑनलाइन आवेदन की तारीख अब 10 जनवरी से लेकर 24 जनवरी 2026 तक है। वहीं सामान्य, ईबीसी, बीसी, ईड्ब्लूयएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 960 रुपये है जबकि एससी,एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को 760 रुपये फीस देनी होगी।

Bihar DElED CET 2026 के लिए कैसे कर सकते हैं अप्लाई ? How to Apply for Bihar DElED CET 2026

  • आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले bdebdeled.com पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट पर registration 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिये अपना अकाउंट बनाएं।
  • शैक्षणिक जानकारी और डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर, अंकपत्र) को अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फिर भविष्य के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंटआउट ले लें।

बोर्ड ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए लास्ट डेट का इंतजार ना करें और फिर जल्द से जल्द अपना फॉर्म जमा कर लें।

Kusum Bhatt
कुसुम भट्टauthor

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बतौर एजुकेशन जर्नलिस्ट कार्यरत कुसुम भट्ट शिक्षा जगत से जुड़ी हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर रखती हैं। मास्टर्स इन मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त करने के बाद वह पिछले 5 सालों से एजुकेशन बीट को मजबूती से संभाल रही हैं। कुसुम को खबरों को सबसे पहले ब्रेक करने, विषय की गहराई में जाकर स्टोरी तैयार करने और युवाओं को उनके करियर से जुड़ी सटीक जानकारी देने में विशेष दक्षता प्राप्त है। कुसुम की लेखन शैली संक्षिप्त, शोध आधारित और प्रभावशाली है। वे एग्जाम टिप्स, करियर गाइडेंस, सरकारी नौकरी से जुड़ी खबरें, बोर्ड रिजल्ट और सक्सेस स्टोरीज़ जैसे विषयों पर सटीक और भरोसेमंद कंटेंट तैयार करने के लिए जानी जाती हैं। कुसुम अबतक पांच हजार से अधिक बाइलाइन रिपोर्ट पब्लिश कर चुकी हैं। उन्हें ब्लॉगिंग, वेब स्टोरीज और ट्रेंडिंग एजुकेशनल टॉपिक्स पर काम करने का खास शौक है। उनका मानना है कि – "शिक्षा सिर्फ करियर का माध्यम नहीं, बल्कि सोच और समाज दोनों को बदलने की शक्ति रखती है।"

और पढ़ें
End of Article