Bihar DElEd Admit Card 2023, BSEB Bihar DElEd Admit Card 2023: बिहार डीएलएल एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (DElEd) एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या secondary.biharboardonline.com से बीएसईबी डीएलएड एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी इस प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar DElEd Exam 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 5 जून से 15 जून तक आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन मोड में होगी। इसके लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है।
Bihar DElEd Admit Card 2023: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग
बिहार डीएलएल परीक्षा में सामान्य हिंदी, गणित, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन, सामान्य अंग्रेजी, तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता से कुल 120 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय मिलेगा। बता दें कि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
How to download Bihar DElEd Admit Card 2023
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
- अब बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Bihar DElEd Exam 2023: जनवरी में जारी हुआ नोटिफिकेशन
बिहार डीएलएड परीक्षा के जरिए राज्य के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में दो वर्षीय डीएलएड कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए इस साल 25 जनवरी से 14 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे।
