एजुकेशन

Bihar CET BEd Answer Key 2025: जारी हुई बिहार बीएड सीईटी आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

Bihar CET BEd Answer Key 2025 Pdf Link at biharcetbed-lnmu.in: बिहार बीएड सीईटी की प्रोविजनव आंसर-की आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बीएड सीईटी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar BEd CET Answer Key 2025

Bihar CET BEd Answer Key 2025 Pdf Link at biharcetbed-lnmu.in: बिहार बीएड सीईटी में शामिल युवाओं के लिए बड़ी खबर है। ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा की ओर से बिहार बीएड सीईटी की प्रोविजनव आंसर-की जारी कर दी गई है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार बीएड सीईटी आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar BEd CET Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

बिहार बीएड सीईटी परीक्षा का आयोजन 28 मई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की भी 28 मई को जारी कर दी गई थी। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो ता वह आज यानी 30 मई की रात 11:59 तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना होगा। बता दें कि इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद ही फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

How to download Bihar BEd CET Answer Key 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीएड सीईटी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar BEd CET Answer Key 2025 Direct Link

Bihar BEd CET 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बिहार बीएड सीईटी में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। जबकि, एसएससी/एसटी/बीसी/ईबीसी डब्ल्यबीसी/ ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आधिाकरिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article