एजुकेशन

BSTC Insect Collector Recruitment 2025: बिहार में कीट संग्रहकर्ता के पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

Bihar BSTC Insect Collector Recruitment 2025, Sarkari Naukri: बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने कीट संग्रहकर्ता के पदों पर भर्ती ( BSTC Insect Collector Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर ( BSTC Insect Collector Vacancy) सकते हैं। यहां आप बीएसटीसी बिहार इनसेक्ट कलेक्टर के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Bihar BSTC Insect Collector Recruitment 2025: बिहार में कीट संग्रहकर्ता के पदों पर निकली वैकेंसी

Bihar BSTC Insect Collector Recruitment 2025, Sarkari Naukri: बिहार सरकारी में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन ने कीट संग्रहकर्ता (इनसेक्ट कलेक्टर) के पदों पर भर्ती (BSTC Insect Collector Recruitment 2025) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 53 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (BSTC Insect Collector Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकता है। यहां आवेदन के लिए 5 फरवरी को लिंक एक्टिव कर किया गया था। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 5 मार्च 2025 है। यहां आप बीएसटीसी बिहार कीट संग्रहकर्ता के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

BSTC Insect Collector Recruitment 2025

  • आवेदन की शुरुआत (Application Begin) - 05/02/2025
  • आवेदन की आखिरी तारीख (Last Date For Apply Online) - 05/03/2025
  • आवेदन शुल्क - 05/03/2025

BSTC Insect Collector Qualification: क्वालिफिकेशन

बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन के इनसेक्ट कलेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में साइंस स्ट्रीम के साथ पास होना चाहिए। वहीं एज लिमि की बात करें तो अभयर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 साल होनी चाहिए। जबकि महिलाओं के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

BSTC Insect Collector Recruitment 2025 Apply Online: कैसे करें आवेदन

  • btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर BTSC Insect Collectro Recruitment 2025 Apply Online पर जाएं।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को पूरा भरें।
  • यहां मांग गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म को डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

BSTC Insect Collector Application Fees: आवेदन शुल्क

  1. अनारक्षित वर्ग (General)/ ओबीसी (OBC)/इडब्ल्यूएस (EWS) - 600
  2. अनुसचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), पीएच (PH) - 150

यहां अभ्यर्थी क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या ऑनलाइन मोड के जरिए आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article