ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (CA Foundation Result 2026) खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने आज यानी 6 नवंबर को सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड व दर्ज करना होगा।
ICAI CA Foundation Result 2026: कब हुई थी सीए फाउंडेशन की परीक्षा
बता दें सीए फाउंडेशन सितंबर की परीक्षा 2, 5, 7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। रिजल्ट जारी होने के साथ ही पासिंग पर्सेंटेज भी जारी कर दिया जाएगा। इससे पहले के सत्रों में कुल पास प्रतिशत मई 2026 में 20.09% और जनवरी 2026 में 19.23% रहा था, जबकि मई 2025 के सत्र में यह 15.09% था। उम्मीद है कि इस बार भी पासिंग पर्सेंटेज इसी के आसपास देखने को मिल सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
How To Check CA Foundation Result 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
- सबसे पहले caresults.icai.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ICAI CA Foundation Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
CA Foundation Result 2026: स्कोर कार्ड पर होती है ये जानकारी
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- एनरॉलमेंट नंबर
- अभ्यर्थी का नाम
- डेट ऑफ बर्थ
- विषयवार मार्क्स
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
ICAI CA Foundation Result: प्रत्येक पेपर में 40% मार्क्स जरूरी
उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% अंक और चारों पेपरों को मिलाकर कुल एग्रीगेट कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। यह परीक्षा कुल 400 अंकों की होती है, इसलिए पास होने के लिए कुल 200 अंकों की आवश्यकता होती है बशर्ते उम्मीदवार ने हर एक विषय में भी न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त किए हों। जो उम्मीदवार 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, उन्हें 'पास विद डिस्टिंक्शन' का दर्जा दिया जाता है। यदि कोई उम्मीदवार किसी एक भी पेपर में न्यूनतम पासिंग अंक प्राप्त नहीं कर पाता है, तो केवल कुल मार्क्स यानी एग्रीगेट की शर्त पूरी कर लेने से काम नहीं चलेगा।
