Bihar Board Compartmental Result 2025 Check Online: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति या बीएसईबी ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (इंटर) कंपार्टमेंट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर से Bihar Board Compartmental Result 2025 Check व Bihar Board Compartmental Result 2025 Download कर सकते हैं।
इस साल, बिहार बोर्ड ने मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा 2 से 13 मई, 2025 तक आयोजित की थी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे शुरू हुई।
BSEB बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025: 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजों से जुड़े आंकड़े
बिहार बोर्ड 10वीं या मैट्रिक कंपार्टमेंट परीक्षा में कुल 52,552 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 17309 छात्र पास हुए। परीक्षा में 7,584 लड़के और 9,725 लड़कियां पास हुईं। बिहार बोर्ड कक्षा 10 कंपार्टमेंट परीक्षा में पास प्रतिशत 32.93 प्रतिशत है।
BSEB बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025: 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के नतीजों से जुड़े आंकड़े
बिहार बोर्ड 12वीं या इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा में 45,524 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 27,829 छात्र पास हुए, इनमें 12,650 लड़के थे, जबकि
15,179 लड़कियां थीं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 61.13 दर्ज किया गया।
छात्रों को परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल में प्रवेश करने की अनुमति दी गई थी। बोर्ड ने छात्रों को परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचने की सलाह दी गई थी।
बीएसईबी बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम कैसे देखें?
- बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.org पर जाएं।
- आवश्यकतानुसार कक्षा 10वीं या 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा परिणाम लिंक खोलें।
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- परिणाम देखें और डाउनलोड करें।
बोर्ड ने बिहार कक्षा 10 और 12 कंपार्टमेंट परीक्षाओं के लिए आंसर की पहले ही जारी कर दी थी।
