Bihar Board 9th 11th Time Table 2024: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी ने आज 6 मार्च को कक्षा 9, 11 की डेटशीट 2024 जारी कर दी है। बिहार बोर्ड कक्षा 9, 11 की टाइम टेबल biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी की गई है, जिसे इच्छुक छात्र यहां दिए डायरेक्ट लिंक से भी चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार बोर्ड 2024 के जिन छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है और वे इस बार कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा या कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे इस निम्नलिखित तरीके से बीएसईबी कक्षा 9, 11 की डेटशीट 2024 चेक करें।
बीएसईबी कक्षा 11वीं की परीक्षाएं - BSEB Bihar Board 11th Exam 2024
बीएसईबी कक्षा 11 थ्योरी 2024 परीक्षा इसी महीने यानी मार्च में शुरू होगी। बिहार बोर्ड 2024 कक्षा 11वीं की परीक्षा 13 मार्च से 20 मार्च 2024 के बीच आयोजित की जाएगी। बीएसईबी कक्षा 11 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच आयोजित की जाएगी और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
बीएसईबी कक्षा 9वीं की परीक्षाएं - BSEB Bihar Board 9th Exam 2024
बीएसईबी कक्षा 9 की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी और 20 मार्च 2024 को समाप्त होगी। बीएसईबी कक्षा 9 की परीक्षा भी दो पालियों में होगी- पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.15 बजे/दोपहर 12.45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 4.45 बजे/शाम 5.15 बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
कब आएगा बिहार बोर्ड 2024 रिजल्ट -- BSEB Bihar Board Result 2024
बिहार बोर्ड बीएसईबी 12वीं आंसर की के खिलाफ आपत्ति करने का मौका खत्म हो गया है, यानी अब पूरी संभावना है कि बिहार बोर्ड 2024 रिजल्ट जारी करने पर काम शुरू किया जाएगा। बीएसईबी कक्षा 12 परीक्षा 2024 का आयोजन 1 फरवरी, 2024 से 12 फरवरी, 2024 तक किया गया था।
