एजुकेशन

Bihar Board 2026: बिहार बोर्ड ने जारी की परीक्षाओं के लिए गाइडलाइंस, लेट होने पर नहीं मिलेगी एंट्री

Bihar Board 2026 Guidelines: बिहार बोर्ड की गाइडलांइस जारी हो गई है। राज्य के 10वीं 12वीं के छात्र इन्हें पढ़ें बिना परीक्षा देने न जाएं, गलती होने पर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से शुरू होगा, ऐसे में दिन कम हैं, रिवीजन के साथ दिशा निर्देशों को भी पढ़ें

Bihar Board 2026 Guidelines

बिहार बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा के लिए गाइडलाइंस

Bihar Board 2026 Guidelines for BSEB 10th 12th Students: बिहार बोर्ड की गाइडलांइस जारी हो गई है। पिछले कई सालों की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड सबसे पहले 10वीं 12वीं परीक्षा का आयोजन करने जा रहा है। सबसे पहले बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के अलावा बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं का सबसे तेज रिजल्ट भी जारी करता है। 26 जनवरी को जारी दिशा निर्देशों को राज्य के 10वीं 12वीं के छात्रों को पढ़ना बेहद जरूरी है। छात्र इन्हें पढ़ें बिना परीक्षा देने न जाएं, गलती होने पर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी से शुरू हो रहा है। ऐसे में दिन कम हैं, रिवीजन के साथ गाइडलाइंस भी ध्यान रखें।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने दिसंबर में ही परीक्षा तिथियों का ऐलान कर दिया था, उसके बाद से छात्रों ने तैयारी के लिए रणनीति बनाना शुरू कर दिया होगा। लेकिन तैयारी के साथ साथ गाइडलाइंस का भी ध्यान रखें

Bihar Board 2026 Date Sheet

विद्यालय विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 12वीं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक 2026 तक करवाया जाएगा।

इसी तरह बिहार बोर्ड 10वीं हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक निर्धारित हैं।

एग्जाम शुरू होने से पहले बोर्ड की ओर से ट्वीट कर एग्जाम गाइडलाइंस को जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से कहा गया है कि निर्धारित नियमों का पालन करना जरूरी है। अगर कोई भी इसका उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाही भी की जा सकती है।

Bihar Board 2026 Guidelines, क्या हैं नियम

  • परीक्षा केंद्र पर परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले पहुंचें
  • परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटा पूर्व बंद कर दिया जाएगा और 9 बजे के बाद किसी भी हाल में गेट नहीं खुलेगा।

BSEB 2026 Guidelines, किस समय के बाद नहीं मिलेगी एंट्री

  • पहली पाली की परीक्षा 9:30 बजे से शुरू होगी। ऐसे में इस पाली के छात्रों के लिए 8:30 से केंद्र के गेट खोल दिए जाएंगे जो 9 बजे तक खुले रहेंगे। 9 बजे के बाद किसी भी प्रकार से एंट्री नहीं दी जाएगी।
  • दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी। ऐसे में इस शिफ्ट के छात्रों को दोपहर 1:30 बजे से एंट्री मिलेगी। 2 बजे गेट बंद कर दिए जायेंगे। इसके बाद छात्रों को एंट्री नहीं मिलेगी।

कब हो सकती है कानूनी कार्रवाही

बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से जारी की नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर कोई छात्र जबरदस्ती एवं अवैध रूप से परीक्षा परिसर में प्रवेश करेगा तो उसको दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जायेगा एवं प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अवैध रूप से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति देने वाले केन्द्राधीक्षक के खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई एवं कानूनी कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है।

BSEB Bihar Board 2026 Date Sheet

डेटशीट के मुताबिक इंटरमीडिएट (12th) क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 2 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक जबकि हाई स्कूल (10th) क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक करवाया जाएगा।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article