उत्तर प्रदेश भारत का सबसे खास राज्य है, यह जिलों की संख्या में भारत का सबसे बड़ा राज्य है। इसके अलावा ये जनसंख्या के हिसाब से भी देश का सबसे बड़ा राज्य है। परीक्षा में इस राज्य से जुड़े तमाम सवाल पूछे जाते हैं, खासकर राज्य स्तरीय परीक्षा में। ऐसे में इसके बारे में और बाते भी जानना जरूरी है।
उत्तर प्रदेश का सबसे उत्तरी जिला 'सहारनपुर' है। राज्य के सबसे उत्तरी हिस्से में होने की वजह से इसे Northern Gateway of Uttar Pradesh कहा जाता है।
यह (सहारनपुर) उत्तराखंड (पूर्व दिशा की ओर), हरियाणा (पश्चिम दिशा की ओर) और हिमाचल प्रदेश (उत्तर दिशा की ओर) के साथ सीमा साझा करता है।
यह जिला अपनी नक्काशीदार लकड़ी के काम और कृषि के लिए प्रसिद्ध है, और इसका नाम संत शाह हारून चिश्ती के नाम पर रखा गया है। यहां लकड़ी की मांग देश के अलग-अलग हिस्सों से होती है। यही वजह है कि यहां के उत्पादों को एक जनपद एक उत्पाद योजना के तहत पहचान मिली हुई है।
इसके अलावा ये जिला उत्तर में शिवालिक पहाड़ियों से भी घिरा हुआ है। यह सहारनपुर मंडल का प्रशासनिक मुख्यालय भी है।
ये देश का इकलौता राज्य (UP) है, जहां 80 लोकसभा सीट्स हैं। इस राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था।
यहां (UP) कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडल में आते हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की एक बड़ी आबादी गांवों में रहती है।
ये भारत की सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला राज्य है। ये राज्य राम, कृष्ण, बुद्ध और महात्मा गांधी की कर्मभूमि रहा है।