एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2025: बिहार बोर्ड क्यों करता है टॉपर्स वेरिफिकेशन, जानें क्या होता है इसमें

Bihar Board 12th Result 2025 Topper Verification: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। कॉपी के मूल्यांकन की प्रक्रिया 10 मार्च 2025 को समाप्त हो गई है। अब बिहार बोर्ड ने टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है, जानें इसके बारे में

Image

बिहार बोर्ड टॉपर्स का टॉपर्स वेरिफिकेशन (image - istock)

Bihar Board 12th Result 2025 Topper Verification: बिहार स्कूल एग्जाम बोर्ड (BSEB) की तरफ से कक्षा 12 यानी इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने की तिथि किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। रिजल्ट की तैयारियां अपनी गति पर हैं, एक बार परिणाम जारी होने के बाद परीक्षार्थी ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और secondary.biharboardonline.com से अपना रिजल्ट देख सकेंगे। कॉपी के मूल्यांकन की प्रक्रिया 10 मार्च 2025 को समाप्त हो गई है। अब बिहार बोर्ड ने टॉपर्स वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है, जानें इसके बारे में

टॉपर्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए सबसे पहले टॉपर्स को शॉर्टलिस्ट किया जाता है, फिर इन बच्चों को के पास बिहार बोर्ड ऑफिस से उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पे कॉल किया जाएगा और उनको निर्धारित तिथि दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें पटना बोर्ड ऑफिस वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा, यहां अधिकारियों द्वारा छात्रों का इंटरव्यू और टेस्ट लिया जाता है। कुल मिलाकर ये देखा जाता है कि कोई छात्र किसी फ्रॉड से यहां तो नहीं पहुंचा।

बिहार बोर्ड में टॉपर्स वेरिफिकेशन कैसे होता है?

  • टॉपर्स वेरिफिकेशन में सबसे पहले छात्र की कॉपी रीचेक होती है।
  • कॉपी जांच के बाद टॉपर्स का इंटरव्यू होता है।
  • इंटरव्यू में पेपर से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं, ये पूरी तरह मौखिक होता है।
  • जरूरत पड़ने पर लिखित सवालों को भी हल करवाया जाता है।
  • टॉपर्स वेरिफिकेशन में शामिल छात्रों को जवाब और उनके परफॉर्मेंस के आधार पर ही अंक निर्धारित किया जाता है।

कब से हो रहा है टॉपर्स वेरिफिकेशन

बिहार बोर्ड टॉपर्स का वेरिफिकेशन साल 2016 के बाद से हो रहा है। ये बात उस समय की जब कक्षा 12वीं ह्यूमेनिटी की टॉपर रूबी राय सुर्खियों में थीं, लेनिक वे मीडिया को विषय से जुड़े सरल सवाल तो क्या विषय का नाम भी नहीं बता पाई थीं। इस घटना के बाद बिहार की शिक्षा व्यवस्था की खामियों को लेकर कई सवाल उठाए गए, तब से टॉपर्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हुई।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article