एजुकेशन

DU PG Admission 2026: जारी हुआ दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी राउंड 3 मिनिमम एलोकेशन स्कोर, ऐसे करें चेक

DU Delhi University PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन में एडमिशन के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) राउंड 3 के मिनिमम एलोकेशन स्कोर जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Image

DU Delhi University PG Admission 2026: यहां देखें दिल्ली यूनिवर्सिटी पीजी राउंड 3 मिनिमम एलोकेशन स्कोर

DU Delhi University PG Admission 2026: डीयू सीएसएएस पीजी 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 2026-27 एकेडमिक सेशन में एडमिशन के लिए पोस्टग्रेजुएट (PG) राउंड 3 के मिनिमम एलोकेशन स्कोर जारी कर दिए हैं। पोस्टग्रेजुएट एडमिशन के लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS PG 2026) में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

बता दें सीट अलॉटमेंट कई बातों पर निर्भर करता है, जिसमें योग्यता, मेरिट, कैटेगरी, सीट की उपलब्धता और तय किए गए टाई ब्रेकिंग नियम शामिल है। यूनिवर्सिटी के मुताबिक मिनिमम एलोकेशन स्कोर सिर्फ उस खास कोर्स और कॉलेज, डिपार्टमेंट या सेंटर के लिए हैं जहां राउंड 3 में सीटें अलॉट की गई थी। सीट वापस लेने, कैंसिलेशन, अपग्रेड, सुधार, शिकायत के समाधान या एडमिशन से जुड़े अन्य अपडेट के कारण ये स्कोर बाद में बदल सकते हैं। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डीयू पीजी राउंड 3 के लिए मिनिमम एलोकेशन स्कोर देख सकते हैं।

DU Delhi University PG Admission 2026

  • सबसे पहले admission.uod.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर DU PG Round 2 Minimum Allocation Sore 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां PG Round 2 Minimum Eligibility Scores के लिंक पर जाएं।
  • पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

DU Delhi University PG Admission: पीडीएफ में होगी ये जानकारी

  1. पीजी प्रोग्राम का नाम
  2. कॉलेज, डिपार्टमेंट का नाम
  3. एडमिशन कैटेगिरी
  4. कम से कम एलोकेशन स्कोर
  5. एलोकेशन का राउंड

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। यहां आप इससे संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article