Most Popular Engineering Branch In India: भारत में इंजीनियरिंग पढ़ने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो (Most Popular Engineering Branch In India) रहा है। अब अधिकतर छात्र न केवल डॉक्टर और सरकारी नौकरी के पीछे भाग रहे है बल्कि अधिकतर उनका सपना टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने (Most Popular Engineering Branch) का है। हाल ही में ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (AISHE) 2023–24 की रिपोर्ट जारी हुई है। इसके मुताबिक कंप्यूटर इंजीनियरिंग भारत में बीटेक का सबसे पसंदीदा ब्रांच बनकर उभरा है। इसमें सभी इंजीनियरिंग स्पेशलाइजेशन में सबसे ज्यादा एडमिशन दर्ज किए गए हैं। यहां एनरोलमेंट के मामले में कंप्यूटर इंजीनियरिंग सबसे आगे है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी का नंबर आता है।
Top Engineering Branch: इंजीनियरिंग का ये ब्रांच टॉप पर
बता दें AISHE 2023-24 की रिपोर्ट के मुताबिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 8,33,808 उम्मीदवारों ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। इसमें से करीब 2,62,408 अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।
Famous Engineering Branch: इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा एडमिशन
रिपोर्ट से पता चलता है कि अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट, इंटीग्रेटेड, MPhil और PhD प्रोग्राम में इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के लिए कुल 46,33,868 छात्रों ने एनरोलमेंट कराया है। इसकी तुलना में, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 1,13,390 छात्र पास हुए। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (1,11,242), सिविल इंजीनियरिंग (88,839) और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (72,062) का नंबर रहा।
Top Engineering Branch: टॉप रैंक वालों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस
बता दें इस रिपोर्ट से पता चलता है कि मैकेनिकल, सिविल और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसी मुख्य इंजीनियरिंग ब्रांच में अभी भी काफी संख्या में छात्र एडमिशन ले रहे हैं और ग्रेजुएट हो रहे हैं। वहीं कंप्यूटर से जुड़े विषयों की ओर सबसे ज्यादा छात्र आकर्षित हो रहे हैं। IIT, NIT और कई सरकारी व प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेजों जैसे प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में, एडमिशन के समय टॉप रैंक वाले छात्रों की पहली पसंद कंप्यूटर साइंस और उससे जुड़ी ब्रांच बनती जा रही हैं।
