Sunita Ahuja Exit From Lock Upp 2: रियलिटी शो लॉक अप 2 (Lock Upp 2) में सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में उनके बयानों और अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। अभी हाल ही में गोविंदा (Govinda) भी शो में पहुंचे थे। सुनीता आहूजा को शो बीच में ही छोड़ना पड़ा। शो के दौरान उनकी डायबिटीज बढ़ गई थी, जिसके चलते उन्हें बाहर होना पड़ा। शो से निकलने के बाद सुनीता आहूजा ने Zoom को दिए इंटरव्यू में अपनी जर्नी पर खुलकर बात की। इसके अलावा उन्होंने गोविंदा के गोली वाली बयान पर भी रिएक्शन दिया। तो चलिए जानते हैं कि सुनीता आहूजा ने क्या-क्या बोला है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock Upp 2: 'मुझे छुआ और आगे बढ़ता गया', 13 साल की उम्र में Ram Kapoor संग हुई थी गंदी हरकत, याद कर रो पड़े एक्टर
शो से बाहर निकलीं सुनीता आहूजा
एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह शो लॉक अप 2 है। सुनीता आहूजा शो से बाहर हो गई हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने इतनी जल्दी शो छोड़ने के बारे में सोचा था, तो उन्होंने कहा, 'अगर मेरी तबीयत ठीक रहती तो मैं शो में और ज्यादा समय तक रहती और गेम भी खेलती। लेकिन मेरी डायबिटीज काफी बढ़ गई थी, इसलिए मुझे बाहर आना पड़ा। वहां का माहौल मेरे लिए बहुत ज्यादा तनावभरा हो गया था।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Lock Upp 2: राम कपूर-शिल्पा के विवाद के बीच गौतमी ने किया पति का सपोर्ट, कहा-'मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता'
गोविंदा के बयान पर दिया रिएक्शन
गोविंदा ने शो लॉक अप 2 में धांसू एंट्री मारी थी। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो जेब में गोली रखकर लाए हैं। अब इसको लेकर रिएक्शन देते हुए सुनीता आहूजा ने कहा कि 'तो मैंने उनसे कहा, 'तुम्हें सिर्फ गोली लेकर नहीं आना चाहिए था। बंदूक भी लेकर आते, फिर कुछ बात होती। अब मैं तुम्हारी गोली कहां फेंकती?' उन्होंने आगे कहा, 'थैंक्यू ची ची (Chi Chi)। तुम मुझे लेने आए क्योंकि मुझे पता था कि तुम मुझे रोते हुए नहीं देख सकते। मुझे घर ले जाने के लिए आने पर तुम्हारा और टीना (Tina) का बहुत शुक्रिया। ये बहुत प्यारा था। यार, हमारी शादी को 40 साल हो चुके हैं। वो मुझे ऐसे ही छोड़कर नहीं जाने वाले हैं।'
'रियलिटी शो नहीं करूंगी'
सुनीता आहूजा ने बातचीत के दौरान कहा कि 'मुझे नहीं लगता कि मैं कभी बिग बॉस (Bigg Boss) करूंगी। लॉक अप में 15 दिन रहने के दौरान ही मुझे हर तरह के अनुभव मिल गए। बिग बॉस तीन महीने का होता है। मैं पागल नहीं हूं। मैं अपनी जिंदगी में दोबारा कभी कोई रियलिटी शो नहीं करूंगी। अब मैं इससे पूरी तरह तंग आ चुकी हूं।'
गोविंदा ने कही ये बात
शो में गोविंदा ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी ऐसी मुश्किलें नहीं देखीं, जैसी उन्हें इस शो में झेलनी पड़ीं। गोविंदा ने सुनीता को बच्चा बताते हुए कहा कि उनके दोस्तों ने उन्हें शो के अंदर की कुछ रील्स भी भेजी थीं, जिनमें वो गुस्से में अपशब्द बोल रही थीं। इस पर गोविंदा ने कहा, 'कोई दिक्कत नहीं, झेला है।'
