एजुकेशन

IDBI SO Recruitment 2026: इस बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी, 14 जुलाई से करें आवेदन

IDBI SO Recruitment 2026: आईडीबीआई बैंक ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर समेत कई पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर अपना आवेदनकर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 14 जुलाई 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

Image

IDBI SO Recruitment 2026: आईडीबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर निकली वैकेंसी

IDBI SO Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IDBI SO Recruitment 2026) खबर है। आईडीबीआई बैंक ने अपने यहां पर स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती (IDBI SO Recruitment 2026 निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इस बैंक के स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट idbi.bank.in पर जाकर अपना आवेदनकर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 14 जुलाई 2026 को लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 26 जुलाई 2026 है। यहां आप आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

IDBI SO Recruitment 2026: किस पद पर कितनी वैकेंसी

  • ऑडिट - 10 पद
  • इनफ्रस्ट्राक्चर मैनेजमेंट डिपार्टमेंट - 8 पद
  • लीगल - 9 पद
  • सिक्योरिटी ऑफिसर - 4 पद

IDBI SO Recruitment 2026 Qualification, Age Limit: IDBI SO के लिए क्वालिफिकेशन और एज लिमिट

आईडीबीआई बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई, बीटेक या अन्य पात्रताएं होनी चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो आयु सीमा पदानुसार अलग अलग निर्धारित की गई है।

IDBI SO Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  1. सबसे पहले IDBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर IDBI SO Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
  4. इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  5. यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  6. अब आवेदन शुल्क जमा कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  8. नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इस अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

IDBI SO Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

यहां आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। अनारक्षित वर्ग (General Category)/ईडब्ल्यूएस (EWS)/ओबीसी (OBC) वर्ग के लिए 1050 रुपये शुल्क निर्धारित है। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) व पीडब्ल्यूडी (PWD) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये शुल्क है। यहां अभ्यर्थी डेबिट कार्ड (RuPay/ Visa/ MasterCard/ Maestro), क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग/ वॉलेट से आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

IDBI SO Selection Process: ऐसे होगा सेलेक्शन

सिलेक्शन प्रोसेस में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV), ग्रुप डिस्कशन (GD) और/या पर्सनल इंटरव्यू (PI) और प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (PRMT) शामिल होंगे। PRMT के बाद कैंडिडेट्स की फिटनेस बैंक के मौजूदा नियमों पर आधारित होगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article