एजुकेशन

Bihar Board 12th Result 2024: बंद हुई ऑब्जेक्शन विंडो, जानें रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Mar 6, 2024, 07:59 AM IST

Bihar Board 12th Result 2024 Date and Time: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने का प्रोसीजर एक कदम और बढ़ चुका है। बीएसईबी कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 की आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने का समय कल शाम खत्म हो गया।

Image

बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट

Bihar Board 12th Result 2024 Release Date: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2024 जारी करने का प्रोसीजर एक कदम और बढ़ चुका है। बीएसईबी कक्षा 12वीं या इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 की आंसर की के खिलाफ आपत्तियां उठाने का समय कल शाम खत्म हो गया। बिहार बोर्ड ने हाल ही में कक्षा 12वीं की लिखित परीक्षा में पूछे गए वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों की आंसर की जारी की थी, जिसके खिलाफ 5 मार्च तक आपत्तियां उठाई जा सकती थी। लेकिन अब यह विंडो बंद कर दी गई है। (Bihar Board 12th Result 2024 Kab Aayega) जानें आगे का स्टेप

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 2024 के परिणाम (Bihar Board 12th Result 2024 Official Website) biharboardonline.bihar.gov.in वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। चूंकि ऑब्जेक्शन विंडो बंद हो गई है, अब जिन छात्रों ने आपत्तियां उठाई होंगी, बोर्ड उन पर विचार करेगा, यदि आपत्ति सही अथवा वैध पाई गई तो दोबारा से आंसर की जारी की जा सकती है।

परीक्षा का नाम बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2024
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 तिथि अभी स्पष्ट नहीं
आंसर की के खिलाफ ऑब्जेक्शन का समय 5 मार्च 2024 तक
रिजल्ट की साइट biharboardonline.bihar.gov.in
बीएसईबी बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर्स के नाम, पास प्रतिशत और इंटर परीक्षा के अन्य प्रमुख विवरणों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करता है। इसके बाद बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाता है।

बिहार बोर्ड बीएसईबी इंटर परिणाम 2024 कैसे करें चेक? Bihar Board 12th Result 2024 How to Check

  • biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
  • इंटरमीडिएट अंतिम परीक्षा 2024 परिणाम लिंक खोलें।
  • रोल नंबर डालें, लॉग इन करें और अपना रिजल्ट देखें।

बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article