Bihar Board 12th Result 2024 Release Date: BSEB 12th Result Date का इंतजार पूरा होने वाला है। बिहार स्कूल ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, बीएसईबी कक्षा 12 इंटरमीडिएट परीक्षाओं के साथ-साथ मूल्यांकन भी समाप्त हो गया है। शिक्षकों को कॉपी जांचने और अंक स्कूल/बोर्ड में जमा करने के लिए अस्थायी कार्यक्रम दिया गया था। पिछले रुझानों के बाद, बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट स्कोर 24 मार्च, 2024 तक जारी होने की उम्मीद है।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परिणाम 2024 (Bihar Board 12th Result) की घोषणा इस बार और भी जल्दी की जा सकती है। हाल ही में, बीएसईबी ने आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट आंसर की जारी की थी। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को इसके खिलाफ आपत्तियां उठाने का मौका दिया गया।
आपत्ति का मौका खत्म
आपत्ति दर्ज कराने के लिए उन्हें 5 मार्च शाम 5 बजे तक का समय दिया गया था। उम्मीदवारों द्वारा उठाई गई आपत्तियों पर विचार करने के बाद Bihar Board Intermediate Result 2024 की घोषणा की जाएगी।
बिहार बोर्ड रिजल्ट 2024 लिंक - Bihar Board 12th Result 2024 Link
बोर्ड सभी स्ट्रीम- साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीमों के लिए एक साथ बीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम 2024 की घोषणा करेगा। Bihar Board 12th Result 2024 Declare होने के बाद टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के एजुकेशन पेज पर Bihar Board 12th Result 2024 Link को जल्द से जल्द शेयर किया जाएगा।
छात्रों को अपना बीएसईबी 12वीं रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करना होगा। ध्यान रहे, यहां बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं इंटरमीडिएट परिणाम 2024 की तारीख नहीं बताई गई है। न तो बोर्ड अधिकारियों और न ही बीएसईबी ने बिहार बोर्ड परिणाम की घोषणा के लिए किसी तारीख की घोषणा की है।
बीएसईबी 12वीं रिजल्ट पासिंग मार्क्स - Bihar Board 12th Passing Marks 2024
छात्रों को भाषा विषयों को छोड़कर प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है। परिणाम की घोषणा जल्द ही बीएसईबी के आधिकारिक ट्विटर और फेसबुक पेज पर की जाएगी।
