Bihar Board 12th Result 2024, BSEB Bihar Board Class 12th Result 2024 Date: बिहार बोर्ड परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। बिहार स्कूल एग्जामनिशन बोर्ड (BSEB) द्वारा कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (BSEB Inter Result 2024) जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा एसएमएस व डिजिलॉकर से भी नतीजे प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Board 12th Result 2024: इस तारीख तक हुई परीक्षा
बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक राज्य के 1523 केंद्रों पर किया गया। यह परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक हुई। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 23 फरवरी तक होगी।
BSEB Class 12th Result 2024: कब तक आएगा रिजल्ट
बीते साल बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 21 मार्च को जारी किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल भी बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने फिलहाल रिजल्ट की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to Download Bihar Board 12th Result 2024
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
BSEB Bihar Board Exam 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।
