Bihar Board 12th Result 2023, Bihar Board 12th Commerce Topper: सीतामढ़ी जिले के सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड संख्या 2 निवासी ऑटो चालक मनोज कुमार की पुत्री भूमि कुमारी ने इंटर कॉमर्स के परीक्षा में बिहार राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि मनोज कुमार ऑटो चला कर अपनी पुत्री को पढ़ा रहे थे। इसी बीच आज इंटरमीडिएट के रिजल्ट आने के बाद परिजनों में खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
भूमि कुमारी विशेश्वर रामेश्वर बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा है राज्य में उसके दूसरे स्थान पर आने के बाद पूरे जिले के लोग खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और भूमि और उनके पिता की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। भूमि के पिता मनोज की आर्थिक स्थिति ठीक नही ।अपना घर भी नही। गृहस्थी की गाड़ी ठीक तरीके से चल नहीं रही थी, जिसके बाद मनोज ने जिंदगी की नैया को आगे बढ़ाने के लिए साहस जुटाया और लोन पर एक आटो ली उसके बाद ऑटो चला कर वह अपने परिवार का परवरिश कर रहा है।
भूमि अपने पिता कड़ी मेहनत देखकर खुद को प्रभावित मानती है और शुरू से अपने पिता की नजरो में एक होनहार बेटिया के रूप में साबित करना चाहती है।। जो सपना उसका आज साकार हो गया। भूमि तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी है। दूसरा भाई क्लास 8 में तो वही सबसे छोटा क्लास 3 में पढ़ता है। भूमि के पिता मनोज बताते हैं की आर्थिक तंगी का सामना उनका परिवार हमेशा किया है। लेकिन बच्चों को पढ़ाने में उसने कभी भी कोताही नहीं पड़ती। उनके बच्चे पढ़ ली कर समाज में उनका नाम रोशन करें उनकी बस यही तमन्ना है।
