एजुकेशन

Bihar BEd CET Result 2025: जारी हुआ बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Bihar BEd CET Result 2025 Direct Link at biharcetbed-lnmu.in: बिहार बीएड सीईटी का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar BEd CET Result 2025

Bihar BEd CET Result 2025 Direct Link at biharcetbed-lnmu.in: बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी, दरभंगा ने बिहार बीएड सीईटी का रिजल्ट जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट biharcetbed-lnmu.in पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

Bihar BEd CET Result 2025: ऐसा रहा बिहार बीएड सीईटी रिजल्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार बीएड सीईटी में इस साल कुल 96.05 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। लड़कों का पास प्रतिशत 98.12 फीसदी और लड़कियों का 93.88 फीसदी दर्ज किया गया है। वहीं, गया के बिट्टु कुमार ने 108 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। बता दें कि टॉप 10 में 7 लड़के और 3 लड़कियां शामिल हैं। सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

How to download Bihar BEd CET Result 2025

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर बीएड सीईटी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar BEd CET Result 2025 Direct Link

Bihar BEd CET 2025: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

बिहार बीएड सीईटी का आयोजन 28 मई को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 29 मई को जारी की गई। अब इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। जबकि, एसएससी/एसटी/बीसी/ईबीसी/डब्ल्यूबीसी/ ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है।

End of Article