एजुकेशन

BHU UG Admissions 2025: जारी हुई राउंड 1 अलॉटमेंट लिस्ट, यहां Direct Link से करें चेक, जानें कब तक जमा करना होगा शुल्क

BHU UG 1st Allotment 2025 OUT: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2025 के अंतर्गत स्नातक (UG) प्रवेश के लिए राउंड 1 आवंटन सूची घोषित कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - bhu.ac.in से तुरंत अपना परिणाम चेक करें

Image

बीएचयू यूजी प्रवेश 2025 राउंड 1 आवंटन सूची जारी

BHU UG 1st Allotment 2025 Declared: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) 2025 के तहत स्नातक (UG) कोर्सेज में प्रवेश के लिए Round 1 Allotment लिस्ट जारी कर दी है। जिन लोगों को इस रिजल्ट का इंतजार था, वे आधिकारिक वेबसाइट - bhu.ac.in पर समर्थ डैशबोर्ड के माध्यम से आवंटन स्थिति देख सकते हैं।

BHU UG प्रवेश 2025: आवंटन सूची डाउनलोड करने का क्या है तरीका

1) आधिकारिक पोर्टल, bhu.ac.in पर जाएं।

2) सबसे ऊपर "SamarthERP@BHU" पर क्लिक करें।

3) एक नई विंडो खुलेगी।

4) अपने यूजरनेम और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।

5) आवंटित सीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

लॉगिन करने और अपनी राउंड 1 आवंटन सूची देखने के लिए सीधा लिंक यहां दिया गया है: "Candidate Samarth Portal"।

11 अगस्त से पहले जमा करना होगा शुल्क

लिस्ट में यदि नाम है और यदि आप आवंटित सीट स्वीकार करते हैं, तो 11 अगस्त, 2025 (रात 11:59 बजे) तक स्वीकृति शुल्क का भुगतान जरूर कर दें। यदि ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको आबंटित सीट रद्द कर दी जाएगी।

"अपग्रेड" या "फ्रीज" में से चुने विकल्प

छात्रों को "अपग्रेड" या "फ्रीज" में से किसी एक का विकल्प दिया जाएगा। मान लीजिए यदि आप अपग्रेड चुनते हैं, तो शुल्क का अंतर देना पड़ेगा। मान लीजिए अपग्रेड करने के लिए विकल्प नहीं मिलता तो आपकी मौजूदा सीट बरकरार रहेगी। इसी तरह यदि आप फ्रीज विकल्प चुनते हैं, तो आपकी आवंटित सीट बिना किसी अन्य बदलाव के बनी रहेगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article