एजुकेशन

BHU PG Admission 2026: चौथे राउंड का सीट अलॉटमेंट जारी, 4 जुलाई तक भरनी होगी फीस

BHU PG Admission 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने PG प्रवेश 2026 के लिए चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट जारी कर दी है। काउंसलिंग में शामिल स्टूडेंट्स अब BHU Samarth PG पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Image

BHU PG 2026 Round 4 Seat Allotment Result

BHU PG 2026 Round 4 Seat Allotment Result OUT: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी ने PG प्रवेश 2026 के लिए चौथे राउंड की सीट अलॉटमेंट जारी कर दी है। काउंसलिंग में शामिल स्टूडेंट्स अब BHU Samarth PG पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इस राउंड में जिनको सीट मिली है उन्हें तय डेट तक फीस जमा करके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा करना होगा। यूनिवर्सिटी के अनुसार मेरिट और अलॉटमेंट जारी होने के बाद सभी अभ्यर्थियों को पोर्टल पर लॉगिन करके अपनी अलॉट सीट की डिटेल चेक करनी है। फीस भरने से पहले ये भी देख लें कि आप उस कोर्स की एलिजिबिलिटी पूरी करते हैं या नहीं।

Freeze और Upgrade का ऑप्शन मिलेगा

BHU काउंसलिंग में सीट मिलने के बाद 2 चॉइस दी जाती हैं:

  • 1. Freeze - अगर आपको अलॉट हुई सीट पसंद है तो Freeze चुनें। फिर फीस जमा करें और डॉक्यूमेंट वेरिफाई कराएं। आपकी सीट पक्की हो जाएगी।
  • 2. Upgrade - अगर आप किसी बेहतर कोर्स चाहते हैं तो Upgrade चुन सकते हैं। ऐसे छात्रों को अगले राउंड में उनकी हायर प्रेफरेंस के लिए कंसीडर किया जाएगा। अगर नई सीट मिलती है तो वो मिलेगी, वरना पुरानी वाली सीट बनी रहेगी।

BHU PG Round 4 Seat Allotment How to Check

  • BHU Samarth PG की ऑफिशियल साइट bhucuetpg.samarth.edu.in पर जाएंं।
  • होमपेज पर PG Registration लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन ID और पासवर्ड डालकर साइन इन करें।
  • Seat Allotment सेक्शन में जाएं।
  • यहां आपको मिला हुआ कोर्स और सीट दिखेगी।
  • Freeze या Upgrade में से कोई एक विकल्प चुनें।
  • निर्धारित समय में एडमिशन फीस जमा करें।
  • फीस रसीद और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करके रख लें।

4 जुलाई 2026 आखिरी तारीख

BHU ने कहा है कि चौथे राउंड में सिलेक्ट हुए उम्मीदवारों को 4 जुलाई 2026 तक एडमिशन फीस जमा करनी होगी। अगर तय समय में फीस नहीं भरी तो सीट कैंसिल हो जाएगी। जिनकी सीट फीस न भरने से कैंसिल होगी उन्हें उसी प्रोग्राम के आगे वाले राउंड में मौका नहीं मिलेगा। लेकिन वो अपनी प्रेफरेंस लिस्ट के दूसरे कोर्स के लिए काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

छात्रों के लिए जरूरी बातें

अलॉटमेंट देखने के बाद देर न करें। आखिरी दिन का इंतजार न करें। फीस, Freeze/Upgrade और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम समय पर निपटा लें। आगे के राउंड और अपडेट के लिए BHU की ऑफिशियल वेबसाइट और Samarth PG पोर्टल चेक करते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article