एजुकेशन

Bhopal School Closed: भोपाल में भारी बारिश, अलर्ट के चलते स्कूल बंद रखने का आदेश

Bhopal School Closed on 12 august: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। 12 अगस्त 2026 को भोपाल जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

Image

भोपाल में बारिश के चलते स्कूल बंद

Bhopal School Closed on 12 August: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगातार हो रही भारी बारिश और अतिवृष्टि को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। 12 अगस्त 2026 को भोपाल जिले के सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल की ओर से 11 अगस्त को आदेश जारी किया गया है। प्रशासन ने बारिश के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए स्कूलों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए हैं। आदेश में कहा गया है कि जिन विद्यालयों तक पहुंचना अत्यधिक बारिश, बाढ़, मार्ग अवरुद्ध होने, नदी-नालों में उफान या अन्य कारणों से जोखिम भरा हो, वहां किसी शिक्षक या कर्मचारी को केवल उपस्थिति दर्ज कराने के लिए स्कूल पहुंचने के लिए मजबूर नहीं किया जाए।

जारी आदेश के मुताबिक, भोपाल जिले में अत्यधिक वर्षा की स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश का आदेश जिले में संचालित MPBSE, CBSE, ICSE और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों पर भी लागू होगा। यानी विद्यार्थियों को 12 अगस्त को स्कूल जाने की जरूरत नहीं होगी।बारिश की स्थिति को देखते हुए आगे भी प्रशासन और शिक्षा विभाग की ओर से परिस्थितियों के अनुसार आवश्यक निर्णय लिए जा सकते हैं।

बारिश को देखते हुए लिया गया फैसला

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेश का पालन सुनिश्चित करें और विद्यार्थियों तथा अभिभावकों तक अवकाश की सूचना समय पर पहुंचाएं। भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और आवागमन की स्थिति प्रभावित हुई है। ऐसे में प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article