BCECEB Bihar Polytechnic Result 2026 Released: बिहार पॉलिटेक्निक पैरामेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Bihar Polytechnic Result 2026) खबर है। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (DCECE) 2026 का रिजल्ट जारी कर (Bihar Polytechnic Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
BCECEB Bihar Polytechnic Result: कब हुई थी परीक्षा
डिप्लोमा सर्टिफिकेट एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (DCECE) 2026 की परीक्षा बोर्ड की ओर से 23 मई और 24 मई 2026 को आयोजित की गई थी। वहीं अब रिजल्ट जारी होने वाला है। नतीजे का ऐलान होने के बाद अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकत हैं। यहां आपको नीचे दी गई ये जानकारी दर्ज करनी होगी।
BCECEB Bihar Polytechnic Result: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर BCECEB DCECE Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Bihar Poylytechnic Result: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- एग्जाम सेंटर का पता
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
BCECEB Bihar Polytechnic Result 2026: काउंसलिंग और सीट आवंटन की जानकारी
बता दें बिहार पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट के बाद जल्द ही काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया से संबंधित शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। यहां मेरिट और रैंक के आधार पर उम्मीदवारों को पॉलिटेक्निक और पैरामेडिकल संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखे।
