एजुकेशन

UP School Closed: अयोध्या समेत यूपी के इन जिलों में कल स्कूलों की छुट्टी, अमृत स्नान के चलते जारी हुआ आदेश

UP School Closed News in Hindi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हुआ था, जो 26 फरवरी को समाप्त होगा। देश और दुनिया से लाखों- करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में भीड़ और सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

Image

UP School Closed

UP School Closed News in Hindi: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से शुरू हुआ था, जो 26 फरवरी को समाप्त होगा। देश और दुनिया से लाखों- करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान करने पहुंच रहे हैं। महाकुंभ का तीसरा और अंतिम अमृत स्नान 3 फरवरी (सोमवार) को बसंत पंचमी के दिन होना है। महाकुंभ के दौरान बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। आइए जानते हैं कि कल किन जिलों में स्कूल बंद रहेंगे।

Prayagraj School Closed: प्रयागराज के सभी स्कूल बंद

महाकुंभ के कारण आ रही भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जिले के सभी बोर्ड के स्कूलों में 8वीं तक की कक्षाएं 5 फरवरी तक बंद कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, जिले के सभी परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त व अन्य समस्त बोर्डों से मान्यता एवं सहायता प्राप्त अंग्रेजी-हिंदी मीडियम स्कूलों में कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जाएंगी।

Ayodhya School Closed: अयोध्या के स्कूलों में छुट्टी

अयोध्या में बसंत पंचमी के उत्सव के साथ-साथ महाकुंभ के बाद शहर में आने वाले तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण स्कूल बंद रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह के निर्देश के अनुसार, अयोध्या धाम और आसपास के ब्लॉकों में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 5 फरवरी 2025 तक बंद रहेंगे।

Varanasi School Closed: वाराणसी के स्कूलों में छुट्टी की घोषणा

महाकुंभ के बाद प्रयागराज से लौट रही भीड़ के कारण वाराणसी में भी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ने कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 5 फरवरी 2025 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। अभिभावकों और छात्रों को सलाह दी जाती है कि छुट्टी से जुड़ी जानकारी के लिए एक बार संबंधित स्कूल में जरूर संपर्क कर लें।

Sultanpur School Closed: सुल्तानपुर में बंद रहेंगे स्कूल

उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर के जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने महाकुंभ मेला के दौरान बसंत पंचमी पर होने वाले शाही स्नान को देखते हुए सभी शैक्षणिक संस्थानों में तीन दिन की छुट्टी की घोषणा की है। आदेश के अनुसार, सभी बोर्ड के स्कूलों में 3 फरवरी से 5 फरवरी 2025 तक छुट्टी रहेगी।

Ankita Pandey
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article