Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के पदों पर हाल ही में भर्ती निकाली थी, इसके लिए 18 अगस्त से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस भर्ती अभियान के जरिए बैंक में कुल 2482 पद भरे जाएंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इच्छुक उम्मीदवार 7 सितंबर 2026 तक फॉर्म जमा कर सकते हैं। जानें योग्यता के बारे में
BoB Recruitment 2026 Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन?
लोकल बैंक ऑफिसर के पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। डिग्री ऐसी संस्था से होनी चाहिए, जिसे भारत सरकार, संबंधित सरकारी निकाय या AICTE से मान्यता प्राप्त हो।
इसके साथ ही उम्मीदवार के पास डिग्री पूरी करने के बाद किसी Scheduled Commercial Bank में ऑफिसर के रूप में कम से कम एक साल काम करने का अनुभव होना जरूरी है। मान्य बैंक वही होंगे जो RBI की Second Schedule में शामिल हैं।
BoB Recruitment 2026 Age Limt: उम्र सीमा कितनी है?
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और अधिकतम 30 साल होनी चाहिए। उम्र की गणना भर्ती के नियमों के अनुसार की जाएगी। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को लागू सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में छूट का लाभ मिल सकता है।
BoB Recruitment 2026 Apply Online: आवेदन कैसे करें?
BoB Recruitment 2026 Official Website bankofbaroda.bank.in पर जाएं।- वेबसाइट पर Careers सेक्शन खोलें।
- LBO Recruitment से संबंधित Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
- नए उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरें।
- मांगी गई जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म में दर्ज सभी जानकारी को दोबारा चेक करें।
- आवेदन को अंतिम रूप से Submit करें।
- Confirmation Page डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
BoB Recruitment 2026 Application Fee: आवेदन शुल्क कितना है?
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की कैटेगरी के हिसाब से अलग रखा गया है। General, EWS और OBC उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क के साथ लागू पेमेंट गेटवे चार्ज देना होगा। वहीं SC, ST, PwBD, ESM/DESM और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रुपये है। इनके ऊपर भी लागू पेमेंट गेटवे चार्ज देना होगा।
BoB Recruitment 2026 Selection: कैसे होगा चयन?
लोकल बैंक ऑफिसर पद के लिए चयन केवल लिखित परीक्षा के आधार पर नहीं होगा। भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट के बाद आगे के चरण शामिल किए जा सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट और/या पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। बैंक जरूरत के अनुसार चयन के लिए अन्य टेस्ट भी आयोजित कर सकता है। इन चरणों के जरिए उम्मीदवार की कम्युनिकेशन स्किल, समस्या को समझने और उसका समाधान करने की क्षमता, काम करने का तरीका, निर्णय लेने की क्षमता और अलग-अलग जगहों पर काम करने की तैयारी जैसी बातों का आकलन किया जा सकता है।
BoB Recruitment 2026 Exam: ऑनलाइन परीक्षा का पैटर्न क्या होगा?
लिखित परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा और कुल 120 अंक होंगे। परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज, बैंकिंग नॉलेज, जनरल/इकोनॉमिक अवेयरनेस, रीजनिंग एबिलिटी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से जुड़े सवाल होंगे। परीक्षा में गलत जवाब देने पर नेगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के निर्धारित अंकों का 0.25 हिस्सा काटा जाएगा। हालांकि, किसी सवाल को बिना उत्तर दिए छोड़ने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
