एजुकेशन

Army Public School Teacher Recruitment 2025: आर्मी पब्लिक स्कूल के टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर आज आवेदन की आखिरी तारीख, तुरंत करें अप्लाई

Army Public School Teacher Recruitment 2025, AWES APS Teacher Recruitment 2025: आर्मी वेलफेर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 16 अगस्त को आवेदन की आखिरी (Army Public School Teacher Recruitment 2025) तारीख है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर (APS Teacher Recruitment) सकते हैं। यहां आप आर्मी पब्लिक स्कूल के टीजीटी पीजीटी शिक्षक के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

Image

Army Public School Teacher Recruitment 2025: आर्मी पब्लिक स्कूल में टीजीटी व पीजीटी पदों पर निकली वैकेंसी

Army Public School Teacher Recruitment 2025, AWES APS Teacher Recruitment 2025: आर्मी स्कूल में शिक्षक की नौकरी की आस लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए काम की (Army Public School Teacher Recruitment 2025) खबर है। आर्मी वेलफेर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने टीजीटी, पीजीटी और पीआरटी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आज यानी 16 अगस्त को आवेदन की आखिरी (APS Teacher Recruitment) तारीख है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए इन पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां फॉर्म करेक्शन के लिए 22 से 24 अगस्त के बीच विंडो ओपन की जाएगी। यहां आप आर्मी स्कूल के शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

APS Teacher Recruitment 2025 Qualification

एडब्ल्यूईएस के टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास एनसीईआरटी से संबंधित विषय में दो वर्षीय इंटीग्रेटेड MA या M.SC कोर्स होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित विषय में बीएड या एमएड डिग्री भी मान्य होगी। साथ ही यहां संबंधित विषयों के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित है।

AWES APS Teacher Recruitment 2025 Age Limit

आर्मी वेलफेर एजुकेशन सोसाइटी के टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही यहां नियमानुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

AWES APS Teacher Recruitment 2025 Apply Online

  • सबसे पहले AWES की ऑफिशियल वेबसाइट awesindia.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Online Application For Army Public School Recruitment 2025 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर एक एक अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।

AWES APS Teacher Recruitment 2025 Application Fees: आवेदन शुल्क

आर्मी पब्लिक स्कूल के टीजीटी व पीजीटी शिक्षक के पदों पर आवेदन के लिए सभी वर्गों के लिए एक ही शुल्क निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों को 385 रुपये शुल्क जमा करना होगा। यहां आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए अपना शुल्क जमा कर सकते हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article