एजुकेशन

Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2025: छात्र घोलकर पी जाएं अटल बिहारी वाजपेयी की ये बातें, सफलता की गारंटी पक्की

Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2025 Read Atal Bihari Vajpayee Famous quotes: अटल बिहारी वाजपेयी भारत के उन महान नेताओं में से थे, जिन्होंने राजनीति को संवेदनशीलता, संवाद और गरिमा से जोड़ा। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ। उनके नेतृत्व में सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का संतुलन दिखा। अटल बिहारी वाजपेयी आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके विचार छात्रों के लिए वरदान हैं।

Atal Bihari Vajpayee Motivational Quotes

अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरक विचार छात्रों के लिए (Image: BJP)

Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2025 Read Atal Bihari Vajpayee Famous quotes: अटल बिहारी वाजपेयी भारत के उन महान नेताओं में से थे, जिन्होंने राजनीति को संवेदनशीलता, संवाद और गरिमा से जोड़ा। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्वालियर में हुआ। उनके नेतृत्व में सुशासन, राष्ट्रवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का संतुलन दिखा। अटल बिहारी वाजपेयी आज भी प्रेरणा के स्रोत हैं। उनके विचार छात्रों के लिए वरदान हैं। वे प्रखर वक्ता, कुशल राजनेता, कवि और विचारशील राष्ट्रनेता थे। अटल जी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे और उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना तथा पड़ोसी देशों से संवाद जैसी ऐतिहासिक पहल की। उनकी जयंती के अवसर पर हम आपके लिए लाए हैं अटल बिहारी वाजपेयी के प्रेरक विचार-

Atal bihari vajpayee famous quotes for Students: अटल बिहारी वाजपेयी मोटिवेशनल कोट्स

Atal bihari vajpayee quotes for Students: अटल बिहारी वाजपेयी कोट्स

Atal bihari vajpayee quotes for Students: अटल बिहारी वाजपेयी कोट्स

  • निरक्षरता और निर्धनता का बड़ा गहरा संबंध है।
  • शिक्षा के द्वारा व्यक्ति के व्यक्तित्व का विकास होता है। व्यक्तित्व के उत्तम विकास के लिए शिक्षा का स्वरूप आदर्शों से युक्त होना चाहिए । हमारी माटी में आदर्शों की कमी नहीं है। शिक्षा द्वारा ही हम नवयुवकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जाग्रत कर सकते हैं ।

Atal bihari vajpayee quotes for Students: अटल बिहारी वाजपेयी कोट्स

  • शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होनी चाहिए । ऊंची-से-ऊंची शिक्षा मातृभाषा के माध्यम से दी जानी चाहिए। ~ अटल बिहारी वाजपेयी
  • राष्ट्र की सच्ची एकता तब पैदा होगी, जब भारतीय भाषाएं अपना स्थान ग्रहण करेंगी । ~ अटल बिहारी वाजपेयी
Atal bihari vajpayee Inspirational quotes: अटल बिहारी वाजपेयी के विचार

Atal bihari vajpayee Inspirational quotes: अटल बिहारी वाजपेयी के विचार

Atal bihari vajpayee Inspirational quotes: अटल बिहारी वाजपेयी के विचार

भुखमरी ईश्वर का विधान नहीं, मानवीय व्यवस्था की विफलता का परिणाम है । ~ अटल बिहारी वाजपेयी

पारस्परिक सहकारिता और त्याग की प्रवृत्ति को बल देकर ही मानव-समाज प्रगति और समृद्धि का पूरा-पूरा लाभ उठा सकता है । ~ अटल बिहारी वाजपेयी

Good Governance Day 2025: मनाया जाता है सुशासन दिवस

हर साल 25 दिसंबर को सुशासन दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य देश के छात्रों और नागरिकों को सरकार के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों के बारे में बताना है। क्या आप जानते हैं कि इसका संबंध भारत के किस प्रधानमंत्री से है। आइये जानते हैं कि सुशासन दिवस का इतिहास और महत्व क्या है। साथ ही इस बार की थीम क्या है। बता दें कि सुशासन दिवस का संबंध भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से है। भारत में हर साल पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती यानी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रहने वाले एक विनम्र स्कूल शिक्षक के परिवार में हुआ था।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघव author

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर... और देखें

End of Article