एजुकेशन

Assam HSLC Result 2025: असम बोर्ड एचएसएलसी 10वीं का रिजल्ट कल?, sebaonline.org से डाउनलोड करें मार्कशीट

Assam HSLC Result 2025 Date, Time @sebaonline.org and resultsassam.nic.in: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) जल्द ही 10वीं हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र SEBA की आधिकारिक वेबसाइट site.sebaonline.org/results पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

Assam HSLC Result 2025 Date, Time

Assam HSLC Result 2025 Date, Time @sebaonline.org and resultsassam.nic.in: असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (SEBA) जल्द ही 10वीं हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) परीक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र SEBA की आधिकारिक वेबसाइट site.sebaonline.org/results पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा स्टूडेंट SEBA का एक आधिकारिक मोबाइल ऐप भी है। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि 10 अप्रैल को असम एचएसएलसी के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि असम बोर्ड डेट शीट के अनुसार, कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 1:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की गई थीं। 10वीं प्रैक्टिकल परीक्षा का आयोजन 21 जनवरी और 22 जनवरी 2025 को किया गया था।

असम बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 (How to Check Assam HSLC Result 2025)

  • सबसे पहले स्टूडेंट seba की आधिकारिक वेबसाइट site.sebaonline.org पर जाएं।
  • होमपेज पर HSLC Result 2025 लिंक चुनें।
  • अब आपको एक नए पेज पर भेज दिया जाएगा।
  • रोल नंबर, पंजीकरण संख्या और सत्र दर्ज करें।
  • असम HSLC Result 2025 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • मार्कशीट की जांच करें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक हार्ड कॉपी लें।

रद् भी की गई थीं परीक्षाएं

असम के शिक्षा मंत्री रनोज पेगू ने बताया कि प्रश्नपत्र लीक होने की खबरों के बाद राज्य बोर्ड की 11वीं कक्षा की 24 से 29 मार्च तक होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। उच्चतर माध्यमिक प्रथम वर्ष या कक्षा 11 की परीक्षाएं 6 मार्च को शुरू हुईं और 29 मार्च तक जारी रहने वाली थीं। इन परीक्षाओं में कुल 36 विषय शामिल थे।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article