Assam ADRC Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Assam ADRC Recruitment 2023) खबर है। असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कमीशन ने 10वीं पास से ग्रेजुएट के लिए बंपर भर्ती (Assam ADRC Recruitment) निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ग्रेड 3 और ग्रेड 4 के कुल 1200 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट assam.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (ADRC Vacancy 2023) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक 10 नवंबर 2023 से एक्टिव कर दिया जाएगा। यहां आप एडीआरसी के ग्रुप 3 और ग्रुप 4 में भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
Assam ADRC Grade 3 Recruitment 2023: शैक्षणिक योग्यता
असम डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कमीशन के ग्रुप 3 और ग्रुप 4 के पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित किया गया है। कैटेगिरी 3 और 4 के लिए उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।ADRC Grade 4 Recruitment 2023: एडीआरसी ग्रुप 3 और ग्रुप 4 आयु सीमा
एडीआरसी ग्रुप 3 व ग्रुप 4 के लिए आयु सीमा की बात करें तो यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जबकि अधिकतम आयु 40 साल होनी चाहिए। वहीं एज रिलेक्सेशन के आधार पर उम्मीदवारों को अधिकतम आयुसीमा में छूट दी जाएगी।Assam ADRC Recruitment 2023 Apply Online
- ADRC की ऑफिशियल वेबसाइट assam.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ADRC Assam Group 3 And Group 4 Recruitment 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए आ जाएगा।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब फीस का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका आवेदन एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
- भविष्य में संदर्भों के लिए फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल कर रख लें।
