UPTET Result 2022: यूपीटेट परीक्षा के परिणाम आज, फाइनल आंसर-की हुई जारी, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 8, 2022, 08:16 AM IST

UPTET Result 2022: UPTET फाइनल आंसर की 2021 आज यानी 7 अप्रैल, 2022 को आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी हो रही है। परीक्षा 23 जनवरी को आयोजित की गई थी। इस हिसाब से करीब ढाई महीने के बाद आंसर की जारी होने जा रही है, डायरेक्ट लिंक के लिए यहां देखें...

UPTET Result 2022: यूपीटेट परीक्षा के परिणाम आज, फाइनल आंसर-की हुई जारी, ऐसे करें चेक

UPTET 2021 Results Date and UPTET 2021 Final Answer Key Date आखिरकार जारी कर दी गई है। परीक्षा नियामक प्राधिकरण के सचिव, उत्तर प्रदेश के ईआरए, अनिल भूषण के अनुसार, यूपीटीईटी 2021 का परिणाम 8 अप्रैल, 2022 को घोषित किया जाएगा और यूपीटीईटी 2021 फाइनल आंसर की आज 7 अप्रैल, 2022 को जारी की जाएगी।

UPTET 2021 फाइनल आंसर की उत्तर प्रदेश बेसिक एजुकेशन बोर्ड, UPBEB की आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही 8 अप्रैल, 2022 को 20 से 21 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार खत्म हो जाएगा।

आधिकारिक जानकारी

ईआरए के सचिव, यूपी अनिल भूषण चतुर्वेदी ने संवाददाताओं से कहा कि अब विषय विशेषज्ञों की रिपोर्ट के आधार पर, यूपीटीईटी 2021 की संशोधित उत्तर कुंजी 7 अप्रैल को घोषित की जाएगी और इसके आधार पर परिणाम 8 अप्रैल को घोषित किया जाएगा।

यह रहा डायरेक्ट लिंक - Official Notification

यह भी जानें

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा, यूपीटीईटी का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को किया जा रहा था, लेकिन उसी दिन पेपर लीक हो जाने की वजह से पेपर को कैंसिल कर दिया और जांच के आदेश दे दिए गए, इसके बाद पेपर का आयोजन 23 फरवरी, 2022 को किया गया, इसके कुछ ही दिन बाद यानी 27 जनवरी, 2022 को प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई, और यह भी घोषणा कर दी गई कि 23 फरवरी, 2022 को फानइल आंसर की और 25 फरवरी को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

खैर, ऐसा नहीं हुआ और तब से लेकर अभी तक इंतजार बना हुआ था, फाइनल 6 अप्रेल को यह आधिकारि​क जानकारी आई कि यूपीटेट फाइनल आंसर की गुरूवार को जारी कर दी जाएगी, अब से कुछ ही समय में आपको डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।

जो फाइनल आंसर की आज जारी की जाने वाली है, इसे आप केवल 22 अप्रेल, 2022 तक ही देख सकते हैं, इसके बाद लिंक डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

End of Article